England vs Pakistan 1st Test: हेडिंग्ले में पाकिस्तान का सरेंडर, 171 रन पर ढेर; रॉबिन्सन-टंग ने लिए 5-5 विकेट

ENG vs PAK 1st Test Updates: हेडिंग्ले टेस्ट में पाकिस्तान 171 पर ढेर। रॉबिन्सन और टंग ने 5-5 विकेट झटके। शफीक (61) और इमाम (42) के अलावा कोई बल्लेबाज नहीं टिक सका।
Pakistan vs England 1st Test: Pakistan surrender at Headingley, bowled out for 171
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Pakistan Team Bowled Out At 171: इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पाकिस्तान को सिर्फ 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। खास बात ये रही कि इंग्लैंड के सिर्फ दो गेंदबाजों ने पाकिस्तान के सभी 10 विकेट अपने नाम किए।

रॉबिन्सन और टंग के सामने पाक बल्लेबाज बेबस

इंग्लैंड के लिए ओली रॉबिन्सन और जोश टंग ने 5-5 विकेट लिए। रॉबिन्सन ने 18 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट चटकाए, जबकि टंग ने 9.1 ओवर में 46 रन देकर 5 विकेट हासिल किए।

इंग्लैंड ने कुल चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया। जोफ्रा आर्चर और गस एटकिंसन को कोई विकेट नहीं मिला। आर्चर ने 9 ओवर में 26 रन दिए, जबकि एटकिंसन ने 12 ओवर में 40 रन खर्च किए।

सिर्फ शफीक और इमाम ही टिक सके

पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने 8 चौकों की मदद से 61 रन की सबसे बड़ी पारी खेली। वहीं इमाम उल हक ने 6 चौकों के साथ 42 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 25 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका। टीम के 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

पाकिस्तान पहली पारी में एक दिन भी बल्लेबाजी नहीं कर सका और चाय के बाद तीसरे सेशन में ही पूरी पाकिस्तान टीम पवेलियन लौट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी।

पहली गेंद से शुरू हुआ विकेटों का सिलसिला

पाकिस्तान को पहली ही गेंद से झटके लगने शुरू हो गए थे। अजान ओवैस को रॉबिन्सन ने गोल्डन डक पर आउट किया। इसके बाद सिर्फ 6 रन के स्कोर पर शान मसूद का विकेट गिरा।

Pakistan vs England 1st Test: Pakistan surrender at Headingley, bowled out for 171
Duleep Trophy 2026-27: फाइनल के वेन्यू में अचानक बदलाव, BCCI ने बताया क्यों लिया बड़ा फैसला

पाकिस्तान के विकेट लगातार गिरते रहे-

  • 1 विकेट: अजान ओवैस – 0 रन

  • 2 विकेट: शान मसूद – टीम 6 रन

  • 3 विकेट: इमाम उल हक – टीम 97 रन

  • 4 विकेट: सऊद शकील – टीम 117 रन

  • 5 विकेट: अब्दुल्ला शफीक – टीम 118 रन

  • 6 विकेट: सलमान आगा – टीम 150 रन

  • 7 विकेट: अली उस्मान – टीम 150 रन

  • 8 विकेट: मोहम्मद रिजवान – टीम 159 रन

  • 9 विकेट: खुर्रम शहजाद – टीम 171 रन

  • 10 विकेट: मोहम्मद अब्बास – टीम 171 रन

इस तरह पाकिस्तान 171 रन पर ढेर हो गया और इंग्लैंड के गेंदबाजों ने पहले ही दिन मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

Navbharat Live
navbharatlive.com