जितेश शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

12 दिन में 2 फाइनल और 2 ट्रॉफी, RCB को चैंपियन बनाने के बाद जितेश शर्मा ने अब इस टीम को बनाया विजेता

जितेश शर्मा ने 12 दिनों में 2 फाइनल खेला और दोनों में टीम चैंपियन बनी। जितेश ने पहले आईपीएल में आरसीबी को विजेता बनाया। उसके बाद विदर्भ प्रो टी20 लीग में जितेश ने नेको मास्टर ब्लास्टर को चैंपियन बनाया।

उज्जवल सिन्हा

नागपुर: भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जितेश शर्मा ने पिछले 12 दिनों में 2 फाइनल खेलकर अपनी टीम को दोनों में चैंपियन बना दिया। जितेश ने पहले आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाया। वहीं आईपीएल खत्म होने के 12वें दिन विदर्भ प्रो टी20 लीग में कप्तानी करते हुए नेको मास्टर ब्लास्टर को चैंपियन बना दिया।

आरसीबी ने 18वें सीजन में अपना पहला खिताब जीता। इस दौरान जितेश ने भी तीन मैच में टीम की कप्तानी की थी। जितेश ने आरसीबी के लिए बतौर विकेटकीपर और बल्लेबाज के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने यही फॉर्म विदर्भ प्रो टी20 लीग में भी बरकरार रखा। उन्होंने सेमीफाइनल में 46 रनों की पारी खेलकर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया और फाइनल में 11 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को विजेता बना दिया।

12 दिन में दो फाइनल और दो ट्रॉफी

आईपीएल 2024 का फाइनल खेलने के ठीक बाद जितेश शर्मा ने विदर्भ प्रो टी20 लीग में भी अपना जलवा दिखाया। 3 जून को आईपीएल का फाइनल मुकाबला खेला गया, जहां आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता। इस जीत का हिस्सा बने जितेश शर्मा ने इसके तुरंत बाद विदर्भ प्रो टी20 लीग में 'नेको मास्टर ब्लास्टर' टीम की कप्तानी संभाली।

लीग में कप्तान बनते ही उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाया और 15 जून को खेले गए फाइनल में मास्टर ब्लास्टर को चैंपियन बना दिया। इस तरह जितेश ने महज 12 दिनों के अंदर दो अलग-अलग टूर्नामेंट के फाइनल खेले और दोनों में अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई।

जितेश की कप्तानी में चैंपियन बनी मास्टर ब्लास्टर

जितेश शर्मा ने कप्तानी करते हुए विदर्भ प्रो टी20 लीग के पहले ही सीजन में अपनी टीम नेको मास्टर ब्लास्टर को चैंपियन बना दिया। पगारिया स्टाइकर्स को 7 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। पगारिया स्टाइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। जवाब में मास्टर ब्लास्टर ने 17.5 ओवर में मुकाबले को जीतकर खिताब अपने नाम किया। विदर्भ प्रो टी20 लीग की पहली चैंपियन बनी मास्टर ब्लास्टर, जितेश शर्मा की कप्तानी में टीम ने रचा इतिहास

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

नागपुर के जामठा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में पगारिया स्टाइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाए। जिसमें कप्तान शिवम देशमुख ने 82 और पुष्पक गुजर ने 25 रनों की पारी खेली। वहीं मास्टर ब्लास्टर के लिए शानमेश देशमुख ने 3 विकेट चटकाए। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी मास्टर ब्लास्टर की टीम ने 7 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। वेदांत दिघाडे ने नाबाद 80 रनों की पारी खेली। उसके अलावा आर्यन ने 42 और जितेश शर्मा ने नाबाद 30 रन बनाए।

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट