जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जसप्रीत बुमराह की नजरें बड़े रिकॉर्ड पर, पहले टी20 में पूरा कर सकते हैं विकेटों का शतक

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। बुमराह ने अब तक टी20 आई में कुल 99 विकेट चटका चुके हैं। आज वो विकेटों का शतक पूरा करेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Jasprit Bumrah Will Achieve Milestone: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज 9 दिसंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। इस मैच में जसप्रीत बुमराह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटों का शतक पूरा कर सकते हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100 विकेट पूरा करने से महज एक विकेट दूर हैं। इस मुकाबले में एक विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे। भारत के लिए बुमराह ने अब तक 80 टी20 मैचों की 77 पारियों में 99 विकेट चटकाए हैं। कटक टी20 में 1 विकेट और लेते ही उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे। पूरी संभावना है कि बुमराह कटक में टी20 विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा सिर्फ अर्शदीप सिंह ने पार किया है। अर्शदीप सिंह ने इस मुकाम को सबसे तेज हासिल करने वाले तेज गेंदबाज भी बने थे। अर्शदीप ने 68 मैचों में 105 विकेट चटकाए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर जसप्रीत बुमराह है। बुमराह के बाद तीसरे नंबर पर हार्दिक पांड्या है। पांड्या ने भारत के लिए टी20 खेलते हुए 98 विकेट लिए हैं।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच (Mat) विकेट (Wkts) सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BBI)
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) 68 105 4/9
जसप्रीत बुमराह (JJ Bumrah) 80 99 3/7
हार्दिक पांड्या (HH Pandya) 120 98 4/16
युजवेंद्र चहल (YS Chahal) 80 96 6/25
भुवनेश्वर कुमार (B Kumar) 87 90 5/4
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) 49 88 5/17
अक्षर पटेल (AR Patel) 83 79 3/9
रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) 65 72 4/8
रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) 42 61 4/13
रवींद्र जडेजा (RA Jadeja) 74 54 3/15

भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में चौथे सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेला है। टी20 में भारत में पांचवें सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। भुवी ने 2022 के बाद से कोई टी20 नहीं खेला है।

पहला मुकाबला होगा रोमांचक

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को मुश्किल समय देने के लिए तैयार है। डेविड मिलर और एनरिक नॉर्खिया के शामिल होने से दक्षिण अफ्रीका की टीम मजबूत हुई है। वहीं भारतीय टीम में भी शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। गिल इंजरी की वजह से वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे थे।

ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत... किशोर कुमार के फैन निकले मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम, BRICS में गाया बॉलीवुड गीत

आखिर कितनी ताकतवर है UNSC?, BRICS समिट के दौरान पीएम मोदी ने उठाई सुधार की मांग

BRICS Summit 2026 LIVE: भारत मंडपम में आज सम्मेलन का दूसरा और आखिरी दिन, 10 बजे होगा सभी नेताओं का फोटो सेशन

BRICS Summit 2026: भाजपा ने गिनाए सम्मेलन के फायदे, विपक्ष के सवालों पर नेताओं का करारा जवाब

IAS Officer Suspension Rules: डीएम साहब को कौन कर सकता है सस्पेंड? किसके पास है अधिकार, जानिए पूरा नियम