-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Jasprit Bumrah Overtakes Mohammed Shami In Elite Bowling List
जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ते हुए हासिल की बड़ी उपलब्धि, ऐसा करने वाले भारत के…
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Jasprit Bumrah Overtakes Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शमी को पीछे छोड़ते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। बुमराह ने टेस्ट विकेट के मामले में शमी को पीछे छोड़ दिया है।

जसप्रीत बुमराह (फोटो-सोशल मीडिया)
Jasprit Bumrah Overtakes Mohammed Shami: जसप्रीत बुमराह ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत के लिए 14 ओवर फेंके और 27 रन देकर पांच विकेट लिए। इसी के साथ जसप्रीत बुमराह ने टेस्ट विकेट के मामले में मोहम्मद शमी को पीछे छोड़ दिया है।
जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट चटकाए और साउथ अफ्रीका को 159 रनों पर समेट दिया। इन पांच विकेटों के सहारे जसप्रीत बुमराह के विकेटों की संख्या 231 हो गई है। वहीं मोहम्मद शमी का 229 टेस्ट विकेट ही है। बुमराह टेस्ट क्रिकेट में विकेटों के मामले में शमी से आगे निकल गए हैं।
शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट खेले हैं और 229 बल्लेबाजों को आउट किया है। टेस्ट मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। कुंबले ने 1990 से 2008 तक भारत के लिए 132 टेस्ट खेले और 619 विकेट लिए। उनके बाद रविचंद्रन अश्विन (537), कपिल देव (434), हरभजन सिंह (417), रवींद्र जडेजा (338), इशांत शर्मा (311), जहीर खान (311), बिशन सिंह बेदी (266), भगवत चंद्रशेखर (242) और जवागल श्रीनाथ (236) का नंबर आता है।
सम्बंधित ख़बरें
रोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटा द्रविड़ का बेटा… 360 डिग्री बल्लेबाजी ने लूटी महफिल, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी
| खिलाड़ी | मैच | विकेट | सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन | 5 विकेट हॉल |
|---|---|---|---|---|
| अनिल कुंबले | 132 | 619 | 10/74 | 35 |
| रविचंद्रन अश्विन | 106 | 537 | 7/59 | 37 |
| कपिल देव | 131 | 434 | 9/83 | 23 |
| हरभजन सिंह | 103 | 417 | 8/84 | 25 |
| रविंद्र जडेजा | 88* | 338 | 7/42 | 15 |
| इशांत शर्मा | 105 | 311 | 7/74 | 11 |
| जहीर खान | 92 | 311 | 7/87 | 11 |
| बिशन सिंह बेदी | 67 | 266 | 7/98 | 14 |
| भागवत चंद्रशेखर | 58 | 242 | 8/79 | 16 |
| जावागल श्रीनाथ | 67 | 236 | 8/86 | 10 |
| जसप्रीत बुमराह | 51* | 231* | 6/27 | 16 |
| मोहम्मद शमी | 64 | 229 | 6/56 | 6 |
| एरापल्ली प्रसन्ना | 49 | 189 | 8/76 | 10 |
साउथ अफ्रीका के इन खिलाड़ियों को बुमराह ने किया चलता
बुमराह ने शुक्रवार को रयान रिकल्टन को आउट करके अपने गेंदबाजी का खाता खोला। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज को दुनिया के नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज ने बोल्ड किया। रिकल्टन ने दक्षिण अफ्रीका के कुल स्कोर में 22 गेंदों पर 23 रन जोड़े थे। इसके बाद, जसप्रीत बुमराह ने एडेन मार्करम को भी पवेलियन भेजा। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 48 गेंदों पर 31 रन बनाए थे, जब उन्हें ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे शानदार कैच के जरिए पवेलियन की राह दिखाई।
यह भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, 17 साल में ऐसा कारनामा करने वाले पहले तेज गेंदबाज बने
बुमराह ने तीसरा विकेट टोनी डी जोर्जी का लिया। टोनी डी जोर्जी को बुमराह ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। उसके बाद बुमराह ने अंतिम दो विकेट लेकर अपना पांच विकेट पूरा किया। बुमराह ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के 55वें ओवर में अपने आखिरी दो विकेट लिए। तीसरी गेंद पर उन्होंने साइमन हार्मर (5) को बोल्ड किया और छठी गेंद पर केशव महाराज को विकेटों के सामने लपकवाया।
बुमराह ने रचा इतिहास
शुक्रवार (14 नवंबर) को बुमराह द्वारा लिए गए पांच विकेटों की बदौलत वह 17 सालों में भारत में खेले गए किसी लाल गेंद वाले मैच के पहले दिन कम से कम पांच बल्लेबाजों को आउट करने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बन गए। भारत में लाल गेंद वाले टेस्ट के पहले दिन कम से कम पांच विकेट लेने वाले आखिरी तेज़ गेंदबाज़ दक्षिण अफ्रीका के डेल स्टेन थे।
Jasprit bumrah overtakes mohammed shami in elite bowling list
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














