इटली क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

स्कॉटलैंड को हराकर इटली ने किया बड़ा उलटफेर, T20 वर्ल्ड कप में क्वालीफाई करने..

इटली ने स्कॉटलैंड को हराकर टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में बड़ा कदम बढ़ाया है। शुक्रवार को नीदरलैंड्स से मुकाबला जीतकर इटली पहली बार विश्व कप में जगह बना सकता है।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: इटली की पुरुष क्रिकेट टीम इतिहास रचने के एक कदम और करीब पहुंच गई है। बुधवार 9 जुलाई को द हेग में खेले गए मुकाबले में इटली ने स्कॉटलैंड को 12 रनों से हराकर आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई करने की दिशा में एक बड़ी छलांग लगाई। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेज़बानी में अगले साल की शुरुआत में खेला जाएगा।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर 2025 में इटली ने अब तक तीन मैचों में दो जीत और एक बेनतीजा मुकाबले के साथ पांच अंक अर्जित किए हैं, जिससे वह अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर काबिज है। यदि जो बर्न्स की अगुवाई वाली टीम शुक्रवार 11 जुलाई को स्पोर्टपार्क वेस्टव्लिएट में मेजबान नीदरलैंड को हरा देती है, तो वह इतिहास रचते हुए पहली बार टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लेगी। आईसीसी ने जीत का एक वीडियो भी शेयर किया है।

ऐसे कर सकती इटली की टीम क्वालीफाई

अगर इटली को नीदरलैंड्स के खिलाफ हार का सामना करना भी पड़ता है, तब भी उसके पास क्वालीफाई करने की संभावना बनी रहेगी। शर्त यह है कि उसका नेट रन रेट स्कॉटलैंड और जर्सी से बेहतर रहे और वह अंक तालिका में टॉप पर बनी रहे। वर्तमान में स्कॉटलैंड और जर्सी के पास 3-3 अंक हैं और वे शुक्रवार को एक-दूसरे से भिड़ेंगे। उस मैच के विजेता के पास इटली के बराबर 5 अंक हो सकते हैं, लेकिन इटली का बेहतर नेट रन रेट उसे बढ़त दिला सकता है।

जीत के बाद जो बर्न्स ने क्या कहा?

इटली के कप्तान जो बर्न्स ने जीत के बाद कहा कि यह सब कुछ बहुत ही अवास्तविक लग रहा है। स्कॉटलैंड जैसी शानदार टीम को हराना हमारे खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और पूरे महासंघ द्वारा किए गए त्याग का नतीजा है। मुझे अपनी टीम पर गर्व है। उन्होंने बीबीसी के बात करते हुए तकनीकी रूप से हम अभी जश्न नहीं मना सकते, क्योंकि शुक्रवार को अभी भी एक बड़ा मुकाबला बाकी है। जो बर्न्स ने 2014 से 2020 के लिए ऑस्ट्रेलिया के लिए 23 टेस्ट मैच खेले हैं।

टी20 विश्व कप 2024 में अमेरिका, कनाडा, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी और नेपाल जैसी टीमों ने पहली बार हिस्सा लिया। अमेरिका ने पाकिस्तान जैसी दिग्गज टीम को हराकर सबको चौंका दिया था। अब इटली भी विश्व मंच पर अपनी छाप छोड़ने के बेहद करीब है। अगर इटली शुक्रवार को जीत दर्ज करता है या बेहतर नेट रन रेट के दम पर क्वालीफाई करता है, तो यह यूरोपीय क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक क्षण होगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें