ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

इंग्लैंड में ईशान किशन का धूम-धड़ाका, डेब्यू मैच में खेली विस्फोटक पारी; Video

ईशान किशन ने काउंटी के डेब्यू मैच में शानदार पारी खेलकर सभी का दिल जीत लिया। नॉटिंघमशायर के ईशान ने तेज-तर्रार 87 रनों की पारी खेली। यहां आप पारी की एक झलक वीडियो में देख सकते हैं।

उज्जवल सिन्हा

लंदन: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने काउंटी क्रिकेट में अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया है। नॉटिंघमशायर के साथ दो मैचों के करार पर खेलने उतरे 26 वर्षीय किशन ने ट्रेंट ब्रिज में यॉर्कशायर के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 98 गेंदों में 87 रन की तेज़-तर्रार पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 12 चौके और 1 छक्का जड़ा।

किशन छठे क्रम पर बल्लेबाजी करने आए और डोम बेस की गेंद पर आउट होने से पहले अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 57 गेंदों में पूरा किया, जिसमें न्यूज़ीलैंड के अंतरराष्ट्रीय गेंदबाज विल ओरुर्के के खिलाफ लगातार दो चौके लगाना विशेष रहा।

काउंटी क्रिकेट खेलने पर ईशान ने क्या कहा?

काउंटी क्रिकेट में अपने डेब्यू को लेकर उत्साहित किशन ने कहा कि मैं इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेलने का पहला अनुभव प्राप्त करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। यह मेरे लिए अपने कौशल को दिखाने और सीखने का एक शानदार अवसर है। मेरा लक्ष्य है कि मैं एक बेहतर क्रिकेटर बन सकूं, और मुझे विश्वास है कि इंग्लैंड की परिस्थितियों में खेलने से मुझे नई तकनीकों और रणनीतियों को सीखने में मदद मिलेगी। ट्रेंट ब्रिज एक प्रतिष्ठित मैदान है। जिसे भारत और दुनिया भर में सराहा जाता है और वहां खेलना मेरे लिए एक विशेष अनुभव है।

काइल वेरिन की जगह ईशान को किया गया शामिल

ईशान किशन को नॉटिंघमशायर ने दक्षिण अफ्रीकी विकेटकीपर काइल वेरिन के स्थान पर अनुबंधित किया है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए अपनी राष्ट्रीय टीम में शामिल हुए हैं। ईशान किशन की यह शानदार पारी न केवल उनके आत्मविश्वास को मजबूती देगी, बल्कि भारतीय चयनकर्ताओं की निगाहों में भी उन्हें फिर से प्रमुखता दिला सकती है।

ईशान किशन का करियर

ईशान किशन ने 2 टेस्ट मैच में 78 रन बनाए है। इस दौरान उन्होंने एक अर्धशतक बनाया। वहीं वनडे में 27 मैचों में 933 रन बनाए। वनडे में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक दोहरा शतक भी लगाया था। अगर टी20 इंटरनेशनल की बात की जाए तो 32 मैचों में 796 रन बनाए।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z