- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Prithvi Shaw To Quit Mumbai Asks For Noc From Mca
पृथ्वी शॉ ने सीजन शुरू होने से पहले लिया बड़ा फैसला, इस टीम से मांगी NOC
पृथ्वी शॉ ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को छोड़ने का फैसला कर लिया है। उन्होंने राज्य संघ से एनओसी की मांग की है। उन्होंने कहा कि वो अब दूसरे राज्य से खेलना चाहते हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

पृथ्वी शॉ (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: मुंबई के क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने मुंबई टीम को छोड़ने का मन बना लिया है। भारतीय टीम से लंबे से समय से बाहर चल रहे पृथ्वी शॉ ने अब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन को छोड़ने का फैसला करते हुए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) मांगा है। वो अब मुंबई छोड़कर दूसरे राज्य से क्रिकेट खेलना चाहते हैं।
शॉ को फिटनेस के कारण मुंबई ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 अभियान के बीच में ही बाहर कर दिया था, हालांकि उन्हें सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में टीम में शामिल किया गया था। जिसमें मुंबई ने खिताब जीता था। एमसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एसोसिएशन को पृथ्वी का पत्र मिला है जिसमें स्थानांतरण के लिए एनओसी की मांग की गई है।
जल्द ही लिया जाएगा निर्णय
एमसीए सूत्र ने बताया कि हां, हमें उनका पत्र मिला है और इसे स्वीकृति के लिए शीर्ष परिषद को भेज दिया गया है। उम्मीद है कि शाम तक इस पर निर्णय लिया जाएगा। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने एमसीए को भेजे पत्र में कहा कि वह मुंबई टीम में बिताए समय के लिए आभारी हैं लेकिन अब आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने 2017 में मुंबई के लिए पदार्पण किया था।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई में मजदूर दिवस पर गरजे भाई जगताप, बोले-काले कानूनों के खिलाफ लड़ाई तेज होगी
मुंबई: तरबूज खाने से 4 मौतों की मौत मामले में बड़ा खुलासा, खाने में नहीं मिला जहर, जानें रिपोर्ट में क्या?
ठाणे से विकास का संदेश, महाराष्ट्र के 67वें स्थापना दिवस पर शिंदे का बड़ा ऐलान, तरक्की का रोडमैप
नवी मुंबई में इंफ्रास्ट्रक्चर बूस्ट, कई कामों को हरी झंडी; करोड़ों के प्रोजेक्ट को मंजूरी
पृथ्वी शॉ ने मुंबई को दिया धन्यवाद
पृथ्वी ने कहा कि मैं इस अवसर पर मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) को ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने संघ का प्रतिनिधित्व करने के दौरान मुझे बहुमूल्य अवसर और अटूट समर्थन दिया। एमसीए ढांचे का हिस्सा बनना बेहद सम्मान और सौभाग्य की बात है और मैं यहां प्राप्त अनुभव के लिए बहुत आभारी हूं। इसके बाद उन्होंने टीम छोड़ने की इच्छा के अपने कारण बताए।
दूसरे राज्य से खेलने के लिए एनओसी की मांग की
पृथ्वी ने कहा कि मेरे करियर के इस मोड़ पर मुझे एक अन्य राज्य संघ के तहत पेशेवर क्रिकेट खेलने का एक शानदार अवसर मिला है जो मुझे विश्वास है कि एक क्रिकेटर के रूप में मेरे विकास और प्रगति में और योगदान देगा। इसके मद्देनजर मैं आपसे विनम्र अनुरोध करता हूं कि मुझे अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करें जो मुझे आगामी घरेलू सत्र में आधिकारिक रूप से नए राज्य संघ का प्रतिनिधित्व करने में सक्षम बनाएगा। पृथ्वी ने कहा कि उन्होंने यह निर्णय ‘सावधानीपूर्वक विचार करने और एमसीए के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ लिया है।
इंग्लैंड की सरजमीं पर जसप्रीत बुमराह का नया कीर्तिमान, ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने
भारत के लिए पांच टेस्ट और छह एकदिवसीय मैच खेलने वाले पृथ्वी को पिछले साल खराब फिटनेस और अनुशासन की कमी के कारण मुंबई रणजी टीम से बाहर कर दिया गया था। रणजी ट्रॉफी के बाकी सत्र से बाहर रहने के बाद पृथ्वी ने आखिरी बार मुंबई के लिए प्रीमियर घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के फाइनल में मध्य प्रदेश के खिलाफ खेला था जिसमें उनकी टीम ने पांच विकेट से जीत दर्ज की थी।
Prithvi shaw to quit mumbai asks for noc from mca
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सांप पकड़कर दिखा रहा था करतब, अचानक हुआ हमला; कुछ ही मिनटों में गई जान, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 11:17 PMनांदगांव खंडेश्वर में महिला से यौन शोषण, जबरन गर्भपात का मामला दर्ज
May 02, 2026 | 11:08 PMलेबनान में इजरायली एयरस्ट्राइक से भीषण तबाही, 7 लोगों की मौत; सीजफायर के बाद भी नहीं थम रहा हमला
May 02, 2026 | 11:02 PMहाथ में जो आया वही लेकर भागे लोग, धामनगांव में भीषण आग से आधा गांव राख, मची भारी चीख-पुकार
May 02, 2026 | 10:59 PMविदेश जाकर समझ आई देसी चीजों की कीमत! हल्दी वाला दूध बना ‘Turmeric Latte’, वीडियो वायरल
May 02, 2026 | 10:51 PMनागपुर के धामनगांव में लगी भीषण आग, सैकड़ों घर जलकर खाक, 3 लोगों की मौत, देखें खौफनाक मंजर का VIDEO
May 02, 2026 | 10:43 PMपुणे-बेंगलुरु हाईवे पर भीड़ ने रास्ता रोका, घंटों ठप रहि यातायात, प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के बाद खुला रास्ता
May 02, 2026 | 10:40 PMवीडियो गैलरी

पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM
आज ममता दीदी का चेहरा देखा क्या? बीजेपी सांसद ने सीएम पर कसा तंज, कहा- बंगाल के लोगों ने ही किया खेला
May 02, 2026 | 02:28 PM
MP Police का ‘सिंघम’ अवतार: नाबालिग से हैवानियत करने वालों को पुलिस ने पट्टा पहनाकर शहर में घुमाया
May 02, 2026 | 02:00 PM
‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM














