ईशान किशन (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

ईशान की 76 रनों की शानदार पारी पर भी खड़े हुए सवाल, शतक नहीं बनाने पर पूर्व खिलाड़ी ने लगाई फटकार

Ishan Kishan Fiery Knock: ईशान किशन टी20 आई में अपने पहले शतक से चूक गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में किशन 76 रनों पर आउट हो गए। जिसके बाद साइमन डूल ने कहा कि किशन के पास शतक बनाने का मौका था।

उज्जवल सिन्हा

India vs New Zealand, 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 रायपुर में शुक्रवार को खेला गया। इस मैच में ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक पारी से फैंस को रोमांचित किया। न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी और कमेंटेटर साइमन डूल ने कहा है कि ईशान के पास बड़ा शतक बनाने का मौका था, लेकिन वह चूक गए।

जियोस्टार पर साइमन डूल ने कहा, "ईशान ने बहुत अच्छा खेला। वह बड़ा शतक बना सकते थे। हम उनकी काबिलियत जानते हैं। उनमें बहुत ताकत है। उसके पास मैदान के चारों ओर शॉट हैं। वह बहुत तेजी से रन बनाते हैं और वनडे में दोहरा शतक बना चुके हैं।"

ईशान किशन और सूर्या ने न्यूजीलैंड पर बनाया दबाव

उन्होंने कहा, "अभिषेक और संजू के जल्दी आउट होने से भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी, लेकिन यहां से ईशान किशन ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और न्यूजीलैंड पर दबाव बनाया। ईशान के आक्रामक खेल ने ही सूर्यकुमार यादव को जमने का मौका दिया और भारत ने न्यूजीलैंड से मैच अपने पाले में मोड़ दिया।" साइमन डूल ने कहा, "ईशान के कुछ शॉट शानदार थे। ईश सोढ़ी की गेंद पर, जब वह विकेट के नीचे गए और फिर गेंद को मिड-विकेट के ऊपर से पुल किया, वह एक बेहतरीन शॉट था। मैच के हालात चाहें जो रहे, भारत ने हर वक्त तेजी से रन बनाए जिससे बड़ी सफलता मिली।"

तिलक वर्मा के इंजर्ड होने से ईशान को प्लेइंग में मिला मौका

ईशान लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। तिलक वर्मा की इंजरी की वजह से उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिली। उन पर बड़ी पारी खेलने और टीम में अपनी जगह बनाए रखने का दबाव था। नागपुर में खेले गए पहले टी20 में ईशान किशन फ्लॉप रहे थे, लेकिन रायपुर में वह नहीं चूके। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे ईशान ने 32 गेंद पर 4 छक्कों और 11 चौकों की मदद से 76 रन की पारी खेली।

किशन भारतीय पारी के 10वें ओवर की पहली गेंद पर आउट हुए। ईशान किशन का विकेट जिस समय गिरा, उस समय भारत को जीत के लिए 81 रन की जरूरत थी, जबकि किशन को शतक के लिए 24 रन और बनाने थे। किशन ने थोड़ा संयम दिखाया होता तो निश्चित रूप से अपना पहला टी20 शतक पूरा कर सकते थे।

28 गेंद रहते भारतीय टीम ने दर्ज की जीत

न्यूजीलैंड के दिए 209 रन के लक्ष्य को भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ईशान के अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद पर नाबाद 82 रन की पारी खेली, जबकि शिवम दुबे 18 गेंद पर 36 रन बनाकर नाबाद रहे। ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!