आयरलैंड बनाम बांग्लादेश (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

आयरलैंड ने किया बड़ा उलटफेर, T20I में एक साल बाद जीता पहला मैच, बांग्लादेश को दी करारी शिकस्त

Bangladesh vs Ireland: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में आयरलैंड ने 39 रनों से जीत हासिल कर ली है। यह 2025 में आयरलैंड की पहली जीत है।

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh vs Ireland, 1st T20I: बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20आई सीरीज का पहला मुकाबला आयरलैंड ने अपने नाम किया। आयरलैंड ने 39 रनों से बांग्लादेश को हराकर इस सीरीज में जीत के साथ शुरुआत कर दी है। तीन मैचों की टी20 सीरीज में आयरलैंड ने 1-0 से बढ़त बना ली है। इसके साथ ही आयरलैंड ने एक साल के बाद कोई टी20आई मुकाबला जीता है। आयरलैंड ने पिछली बार सितंबर 2024 में टी20आई का मुकाबला जीता है। आयरलैंड की 2025 में यह पहली जीत है।

चटोग्राम में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की शुरुआत अच्छी रही। 40 के स्कोर पर पॉल स्टर्लिंग 21 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद टिम टेक्टर 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। यहां से हैरी टेक्टर ने पारी को आगे बढ़ाया और लगातार रन बनाते रहे।

हैरी टेक्टर का पचासा

105 के स्कोर पर लोर्कान टकर 18 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कर्टिस कैमफर ने 24 रनों का योगदान दिया। अंत में जॉर्ज डॉकरेल ने 12 रन बनाए। वहीं एक छोर पर नाबाद रहे हैरी टेक्टर ने 45 गेंदों का सामना करते हुए 5 छक्के और 1 चौके के साथ 69 रन बनाए। हैरी टेक्टर के इस पारी के बदौलत आयरलैंड की टीम 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 181 रन बना सकी। बांग्लादेश के लिए तनजीम हसन साकिब ने 2, रिशाद हुसैन ने 1 और शोरिफुल इस्लाम ने 1 विकेट चटकाए।

बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। 18 के स्कोर पर बांग्लादेश ने चार प्रमुख बल्लेबाजों को गंवा दिया। तंजिद हसन ने 2, परवेज हुसैन ने 1, लिटन दास ने 1 और सैफ हसन 6 रन बनाकर आउट हो गए। पावरप्ले के दौरान की बांग्लादेश की टीम मुश्किल मे आ गई थी।

तौहीद हृदोय की नाबाद अर्धशतकीय पारी

उसके बाद तौहीद हृदोय ने मोर्चा संभाला और धीरे-धीरे स्कोर बोर्ड को बढ़ाया। कुछ देर तक उनका साथ जाकिर अली ने दिया। लेकिन 20 रन बनाकर वो भी पवेलियन लौट गए। उसके बाद एक छोर पर तौहीद हृदोय ने अपनी शानदार पारी जारी रखी। अंत तक वो नाबाद रहे। तौहीद हृदोय ने 50 गेंदों में 7 चौके और तीन छक्के की मदद से 83 रनों की पारी खेली। अंत में शोरिफुल इस्लाम ने 12 रन बनाए। बांग्लादेश 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 142 रन ही बना सकी। आयरलैंड के लिए मैथ्यू हम्फ्रीज ने 4, मार्क ऐडेर ने 2, बैरी मक्कार्थी ने 3 विकेट लेकर मुकाबले को 39 रनों से जीत दिला दी।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन