-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ban Vs Ire Bangladesh Won By An Innings And 47 Runs Against Ireland
BAN vs IRE: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट में आयरलैंड को रौंदा, पारी और 47 रनों से जीता मुकाबला
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Bangladesh vs Ireland: बांग्लादेश ने आयरलैंड को पहले टेस्ट में पारी और 47 रन से हराकर 2 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। महमूदुल हसन जॉय को शानदार प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

Bangladesh vs Ireland, 1st Test: बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट पारी और 47 रन से अपने नाम किया। सिलहट में खेले गए इस मुकाबले में जीत के साथ बांग्लादेश ने 2 मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। महमूदुल हसन जॉय मेजबान टीम की जीत के हीरो रहे, जिन्होंने बांग्लादेश की पहली पारी में बतौर सलामी बल्लेबाज 171 रन बनाए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी आयरलैंड की टीम पहली पारी में महज 286 रन पर सिमट गई। टीम की शुरुआत खराब रही। कप्तान एंड्रयू बालबर्नी खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौट गए थे। यहां से पॉल स्टर्लिंग ने कैड कारमाइकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 96 रन जुटाते हुए पारी को संभाला।
स्टर्लिंग 60 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कारमाइकल ने 59 रन की पारी खेली। इनके अलावा कर्टिस कैम्फर ने 44, जबकि लॉरेन टकर ने 41 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी टीम की ओर से मेहदी हसन मिराज ने सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि हसन महमूद, तैजुल इस्लाम और हसन मुराद ने 2-2 विकेट निकाले।
सम्बंधित ख़बरें
बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, वतन वापसी की तैयारी में शेख हसीना; अवामी लीग ने बुलाई रैली
चिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
‘भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए हमारे PM’, सवाल सुनते भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री; पत्रकार को दिया जवाब
‘मौत से नहीं डरती’, वतन वापसी पर शेख हसीना का बड़ा ऐलान; बोलीं- लोकतंत्र बहाल करने के लिए लौटूंगी बांग्लादेश
बांग्लादेश ने बड़ा स्कोर खड़ा किया
इसके जवाब में बांग्लादेश ने 587/8 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित की। महमूदुल हसन जॉय ने शादमान इस्लाम के साथ पहले विकेट के लिए 168 रन जोड़े। इस्लाम ने टीम के खाते में 80 रन का योगदान दिया। इसके बाद महमूदुल ने मोमिनुल हक के साथ दूसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़ते हुए टीम को 300 के पार पहुंचा दिया। महमूदुल 286 गेंदों में 4 छक्कों और 14 चौकों के साथ 171 रन बनाकर आउट हुए।
यह भी पढ़ें: PAK vs SL: PCB ने लिया ऐतिहासिक फैसला, श्रीलंका टीम की सुरक्षा अब पाकिस्तानी सेना को सौंपी
इनके अलावा, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने 100 रन बनाए, जबकि मोमिनुल हक ने 82 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। आयरलैंड की ओर से मैथ्यू हम्फ्रेस ने सर्वाधिक 5 विकेट अपने नाम किए, जबकि बैरी मैकार्थी को 2 विकेट हाथ लगे।
आयरलैंड की दूसरी पारी 254 रनों पर सिमटी
बांग्लादेश के पास पहली पारी के आधार पर 301 रन की बढ़त थी। आयरलैंड ने दूसरी पारी में एक बार फिर फैंस को निराश किया। टीम महज 254 रन पर सिमट गई। इस पारी में एंडी मैकब्राइन ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि पॉल स्टर्लिंग ने 43 और कप्तान बालबर्नी ने 38 रन टीम के खाते में जोड़े, लेकिन आयरलैंड को पारी की हार से बचा नहीं सके। दोनों देशों के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ढाका में 19 नवंबर से खेला जाना है, जिसमें बांग्लादेश क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगा।
Ban vs ire bangladesh won by an innings and 47 runs against ireland
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भंडारा में नकली खाद का बड़ा भंडाफोड़: शाहपुर के गोदाम पर छापा, 8 लाख रुपये से अधिक का अवैध उर्वरक जब्त
Jul 03, 2026 | 09:44 AMInd vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
Jul 03, 2026 | 09:38 AMचंद्रपुर में नवजात की बिक्री का खुलासा, BJP की दो महिला पदाधिकारी गिरफ्तार; मची राजनीतिक हलचल
Jul 03, 2026 | 09:34 AMनासिक कुंभ मेले की तैयारियों पर संकट: MIDC ने STP के लिए जमीन देने से किया मना, हाईकोर्ट समिति को सौंपा ज्ञापन
Jul 03, 2026 | 09:32 AMAlpha Review: एक्शन, इमोशन और दमदार परफॉर्मेंस का पैकेज है ‘अल्फा’, क्रिटिक्स ने दिए इतने स्टार्स
Jul 03, 2026 | 09:30 AMपाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग; 2 अधिकारियों की मौके पर मौत
Jul 03, 2026 | 09:30 AMSIP Investment: 5, 10, 15 और 20 साल में 1 करोड़ का फंड कैसे बनाएं? जानें सही इनवेस्टमेंट का तरीका
Jul 03, 2026 | 09:26 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














