-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Sri Lanka Won By 6 Runs Against Pakistan And Reaches In Final
T20I ट्राई सीरीज के फाइनल में पहुंचा श्रीलंका, रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रनों से हराया
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Pakistan vs Sri Lanka: टी20 ट्राई सीरीज के लीग के आखिरी मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 6 रनों से हराकर मुकाबले को जीत लिया और इसके साथ ही वो फाइनल में भी पहुंच गई है।

श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs Sri Lanka, 6th Match: पाकिस्तान में खेले जा रहे टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में श्रीलंका ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को 6 रनों से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान पहले ही फाइनल में पहुंच चुकी थी। 29 नवंबर को इस सीरीज का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ही खेला जाएगा। तीन टीमों की टी20 ट्राई सीरीज में फाइनल की रेस से जिम्बाब्वे की टीम बाहर हो गई है। जिम्बाब्वे इस सीरीज में केवल एक मुकाबले में ही जीत दर्ज कर सकी थी।
रावलपिंड़ी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए टी20 ट्राई सीरीज के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका 8 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद दूसरे विकेट के लिए कामिल मिशारा और कुसल मेंडिस 66 रनों की साझेदारी की। मेंडिस 40 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद कुसल परेरा भी 6 रन बनाकर आउट हो गए।
कामिल मिशारा की शानदार बल्लेबाजी
एक छोर पर कामिल मिशारा टिके रहे और स्कोर को बढ़ाते रहे। कामिल मिशारा और जनिथ लियानगे के बीच चौथे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। कामिल मिशारा 48 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं जनिथ लियानगे ने नाबाद 24 और अंत में शनाका ने 10 गेंदों में 17 रन बनाकर श्रीलंका को 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 1, अबरार अहमद ने 2 और सैम अयूब ने 1 विकेट चटकाए।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
WI vs PAK: पाकिस्तान की विदेशी सरजमीं पर शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 90 रन से हराकर WTC में पहुंचाया सबसे नीचे
12 साल तक किया इंतजार, फिर सीधे टीम इंडिया में एंट्री… आखिर कौन हैं सारांश जैन?
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
यह भी पढ़ें: बाबर आजम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, T20I में पाकिस्तान के लिए अनचाहा उपलब्धि हासिल करने वाले..
जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम की शुरुआत भी ज्यादा अच्छी नहीं रही। साहिबजादा फरहान 9 रन बनाकर आउट हो गए। उसके तुरंत बाद बाबर आजम बिना खाता खोले ही आउट हो गए। सैम अयूब भी 27 रन बनाकर चलते बने और फखर जमान 1 रन बनाकर आउट हो गए। पाकिस्तान ने 43 के स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिया।
सलमान अली आगा की नाबाद अर्धशतकीय पारी
यहां से सलमान अली आगा और उस्मान खान के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 99 के स्कोर पर उस्मान खान 33 रन बनाकर आउट हो गए। सलमान ने मोहम्मद नवाज के साथ मिलकर 70 रनों की साझेदारी करके टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया था लेकिन नवाज के आउट होने के बाद पाकिस्तान की टीम मुकाबले को 6 रनों से हार गई। नवाज ने 16 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली। वहीं सलमान अली आगा ने 44 गेंदों में 4 चौके और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 63 रन बनाए। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 178 रन ही बना सके। श्रीलंका के लिए दुष्मंथा चमीरा ने 4, ईशान मलिंगा ने 2 और हसरंगा ने 1 विकेट चटकाए।
Sri lanka won by 6 runs against pakistan and reaches in final
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














