दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Points Table: 81 गेंद पहले दिल्ली से जीती बेंगलुरु, रॉकेट की तरह भागा नेट रन रेट, देखें अब प्लेऑफ का पूरा गणित

IPL 2026 Points Table: IPL 2026 में दिल्ली को हराकर RCB पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुँच गई है। शानदार नेट रन रेट के साथ बेंगलुरु प्लेऑफ के करीब है, जबकि दिल्ली 7वें स्थान पर खिसक गई है।

अर्पित शुक्ला

IPL 2026 Points Table After RCB Win: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया।

भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की घातक गेंदबाजी के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम सिर्फ 75 रन पर ऑलआउट हो गई। अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाकर किसी तरह टीम को बेहद शर्मनाक स्थिति से थोड़ा बचाया, लेकिन पावरप्ले में खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड फिर भी दर्ज हो गया।

81 गेंद शेष रहते जीती RCB

इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए बेंगलुरु ने मुकाबला 81 गेंद शेष रहते ही जीत लिया, जिससे उसका नेट रन रेट +1.919 तक पहुंच गया। इस जीत के साथ Royal Challengers Bengaluru प्लेऑफ की दौड़ में काफी मजबूत स्थिति में आ गई है।

पॉइंट्स टेबल की स्थिति

बेंगलुरु 8 मैच में 6 जीत के साथ 12 अंको के साथ दूसरे मंबर पर है। वहीं पंजाब किंग्स 7 मैच में 6 जीत के साथ टॉप पर कायम है। हैदराबाद 8 मैच में 5 जीत के साथ तीसरे तो वहीं, राजस्थान भी 8 मैच में 5 जीत के साथ NRR कम होने से एक पायदान नीचे है।

टीम मैच जीत हार अंक नेट रन रेट
Punjab Kings 7 6 0 13 +1.333
Royal Challengers Bangalore 8 6 2 12 +1.919
Sunrisers Hyderabad 8 5 3 10 +0.815
Rajasthan Royals 8 5 3 10 +0.602
Gujarat Titans 8 4 4 8 -0.475
Chennai Super Kings 8 3 5 6 -0.121
Delhi Capitals 8 3 5 6 -1.060
Kolkata Knight Riders 8 2 5 5 -0.751
Mumbai Indians 7 2 5 4 -0.736
Lucknow Super Giants 8 2 6 4 -1.106

दिल्ली को लगा झटका

वहीं दिल्ली कैपिटल्स को इस हार का बड़ा नुकसान हुआ है। टीम 8 मैचों में 3 जीत और 5 हार के साथ 6 अंक लेकर सातवें स्थान पर खिसक गई है, और उसका नेट रन रेट -1.060 हो गया है।दिल्ली के अभी 6 मैच बाकी हैं और अगर टीम सभी मुकाबले जीतती है, तो अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती है। हालांकि, प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उसे बाकी मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते