आईपीएल ऑक्शन 2025 (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 Auction: इन 4 अनकैप्ड भारतीय प्लेयर्स पर लगेगी करोड़ों की बोली! अकेले दम पर पटल देंगे बाजी

IPL 2026: आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन की तैयारियां तेज हैं। फ्रेंचाइजियां खिलाड़ियों को जोड़ने की रणनीति बना रही हैं। भारतीय स्पिनरों पर फोकस के चलते कुछ अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लग सकती है।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Premier League 2026 Auction: भारतीय परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाजों की अहमियत किसी से छिपी नहीं है। इसी वजह से आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजियां अपने स्क्वॉड में भरोसेमंद स्पिन विकल्प रखना चाहती हैं। हालांकि, कई टीमें विदेशी स्पिनरों पर निर्भर रहने के बजाय युवा भारतीय खिलाड़ियों को मौका देने के मूड में हैं। ऐसे में आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कुछ अनकैप्ड भारतीय स्पिनरों की किस्मत चमक सकती है।

प्रवीण दुबे पर हो सकती है करोड़ों की बोली

पंजाब किंग्स द्वारा रिलीज किए गए प्रवीण दुबे इस बार मिनी ऑक्शन के बड़े नामों में शामिल हो सकते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उनके शानदार प्रदर्शन ने फ्रेंचाइजियों का ध्यान खींचा है। माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स प्रवीण दुबे को अपने स्क्वॉड में शामिल करने के लिए जोर लगा सकती है। एमएस धोनी की टीम इस ऑक्शन में दो क्वालिटी स्पिनरों को जोड़ना चाहती है और प्रवीण इस प्लान में फिट बैठते हैं। ऐसे में उनके लिए बोली काफी ऊंची जा सकती है।

अथर्व अंकोलेकर बने फ्रेंचाइजियों की पसंद

युवा स्पिनर अथर्व अंकोलेकर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन कर खुद को साबित किया है। उनकी गेंदबाजी में शानदार कंट्रोल देखने को मिलता है, जिससे वह बीच के ओवरों में रन गति पर ब्रेक लगा सकते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम उन्हें अपने साथ जोड़ने में रुचि दिखा सकती है। हैदराबाद की पिच पर अथर्व काफी असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस भी इस खिलाड़ी को अपने स्क्वॉड में शामिल करने की कोशिश कर सकती है।

तनुष कोटियन पर दो बड़ी टीमों की नजर

घरेलू क्रिकेट में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले तनुष कोटियन भी आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में चर्चा में रहेंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ऐसे स्पिनर की तलाश में है, जो गेंदबाजी के साथ-साथ नंबर आठ पर उपयोगी बल्लेबाजी भी कर सके, और कोटियन इस भूमिका में पूरी तरह फिट बैठते हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी उन्हें बैकअप विकल्प के तौर पर देख रही है, क्योंकि टीम क्रुणाल पांड्या के लिए एक मजबूत विकल्प चाहती है।

कुमार कार्तिकेय ने बढ़ाई फ्रेंचाइजियों की दिलचस्पी

लेफ्ट आर्म स्पिनर कुमार कार्तिकेय ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के चलते कई फ्रेंचाइजियां उन पर नजर बनाए हुए हैं। खासतौर पर आरसीबी इस खिलाड़ी को लेकर गंभीर दिखाई दे रही है। टीम सुयश शर्मा के बैकअप के तौर पर कुमार कार्तिकेय को एक मजबूत विकल्प मान रही है। आईपीएल 2026 मिनी ऑक्शन में इन अनकैप्ड स्पिनरों के लिए फ्रेंचाइजियों के बीच जबरदस्त बिडिंग वॉर देखने को मिल सकता है।

भारतीय सेना ने देश में ही क्यों चलाया था सैन्य अभियान? आजादी से जुड़े हैं तार, क्या है ऑपरेशन पोलो की कहानी

Sunita Williams भारत की वो बेटी जिसने दो बार मनाया अतंरिक्ष में जन्मदिन, प्रेरणा से भरी है कहानी

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब