भारतीय महिला टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

महिला विश्व कप 2025: 'महाकाल' की शरण में पहुंची टीम इंडिया, बाबा से मांगी जीत की दुआ

Indian women's team visits Mahakaleshwar Temple: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन कर विश्व कप 2025 में जीत की कामना की। टीम ने भस्म आरती में भाग लेकर आशीर्वाद लिया।

उज्जवल सिन्हा

Indian women's team took blessings of Lord Shiva: विश्व कप 2025 के बीच भारतीय महिला टीम 'महाकाल' की शरण में पहुंची है। भारतीय खिलाड़ियों ने बुधवार सुबह आस्था और आध्यात्म की नगरी उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किए। कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के साथ भारतीय महिला टीम की कई खिलाड़ी यहां तड़के होने वाली भस्म आरती में शामिल हुईं।

खिलाड़ी पूरी तरह भक्तिभाव में लीन होकर अपनी पूजा-अर्चना करते नजर आए। इस दौरान खिलाड़ियों ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। टीम ने महाकाल के दरबार में आगामी मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन और विश्व कप जीतने की कामना की।

भारतीय टीम फिलहाल 4 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर मौजूद है। टीम इंडिया ने श्रीलंका के विरुद्ध अपने अभियान का पहला मैच डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 59 रन से जीता था, जिसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ 88 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले दोनों मुकाबले 3-3 विकेट से गंवा दिए।

भारतीय टीम के आगे का कार्यक्रम

भारत ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में 19 अक्टूबर को विश्व कप 2025 का 20वां मैच खेलना है। भारतीय टीम 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के बाद नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में 23 अक्टूबर को न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। भारतीय टीम इसी मैदान पर 28 अक्टूबर को बांग्लादेश को चुनौती देगी।

इस विश्व कप में प्रतिका रावल चार मुकाबलों में 45 की औसत के साथ 180 रन बनाकर भारत की शीर्ष बल्लेबाज हैं। वहीं, ऋचा घोष ने 4 पारियों में 54.33 की औसत के साथ 163 रन बनाए। हरलीन देओल 145, जबकि स्मृति मंधाना 134 रन जुटा चुकी हैं। गेंदबाजों में दीप्ति शर्मा चार मुकाबलों में 22.78 की औसत के साथ 9 विकेट लेकर शीर्ष भारतीय गेंदबाज हैं। वहीं, क्रांति गौड़ और स्नेह राणा 6-6 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपने बचे हुए सभी ग्रुप स्टेज मैच जीतने होंगे। जो इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाएंगे। भारत के लिए सिर्फ मैच जीतना ही काफी नहीं होगा बल्कि यह भी उम्मीद करनी होगी कि दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम कम से कम एक मैच हार जाए।

रन रेट पर भी होगी भारतीय टीम की नजरें

इसके साथ-साथ, भारत को अपना नेट रन रेट (NRR) भी मजबूत बनाए रखना होगा, ताकि अगर अंक बराबर हो जाएं तो भारत को फायदा मिले। इस समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है। यह मैच क्वार्टर-फाइनल जैसा बन चुका है। जो टीम यह मैच जीतेगी, उसकी सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रहेंगी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन