भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Dream11 के बाद BCCI को मिला नया दावेदार, 23 ट्रिलियन नेटवर्थ वाली दिग्गज कंपनी रेस में शामिल

Indian Cricket Team Next Sponsor: ड्रीम 11 के बाद टीम इंडिया का अगला स्पॉन्सर कौन होगा? ये सवाल सबके मन में है। अब इसको लेकर एक 23 ट्रिलियन नेटवर्थ वाली कंपनी का नाम सामने आ रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Team Next Sponsor 23 Trillion Company: एशिया कप 2025 से पहले टीम इंडिया के क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के लिए स्पॉन्सरशिप को लेकर बड़ी समस्या सामने आ गई है। हाल में ही भारतीय सरकार ने संसद में बिल पास कर ऑनलाइन गेम्स पर बैन लगाने वाले कानून को पास किया। जिसके बाद टीम इंडिया का मौजूदा टाइटल स्पॉन्सर Dream11 न चाहते हुए भी पीछे हट गया। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सैकिया ने भी इस बारे में साफ कर दिया कि अब बोर्ड और Dream11 के बीच आगे का करार खक्त हो चुका है।

बीसीसीआई के सचिव ने साफ किया कि बोर्ड आगे ऑनलाइन गेम्स जैसी कंपनियों के साथ स्पॉन्सरशिप नहीं करेगा। वहीं, एशिया कप से पहले बोर्ड के लिए नए स्पॉन्सर की तलाश करना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। अब टीम इंडिया में स्पॉन्सरशिप के लिए एक दिग्गज कंपनी का नाम सामने आ रहा है। इस कंपनी की नेटवर्थ 23 ट्रिलियन बताई जा रही है।

23 ट्रिलियन नेटवर्थ वाली कंपनी रेस में शामिल

Dream11 के बाद अब बोर्ड नए स्पॉन्सर की तलाश में जुट चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित फिलहाल टीम इंडिया के रिपॉन्सर बनने के लिए 2 बड़ी कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इसमें टोयोटा (Toyota) व फिनकेट (Fintech) का नाम शामिल है। इस रेस में फिनकेट से टोयोटा रेस में काफी आगे बताई जा रही है। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि टोयोटा कंपनी की नेटवर्थ 23 ट्रिलियन रुपये है। हांलाकि अभी तक ड्रीम इलेवन और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से स्पॉन्सरशिप खत्म होने को लेकर किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

9 सितंबर से है एशिया कप 2025

एशिया कप की शुरुआत अगले महीने की तारीख 9 सितंबर से होने वाली है। इस दौरान टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगा। 10 सितंबर को उसका मुकाबला यूएई के खिलाफ होगा। इससे पहले बोर्ड के लिए स्पॉन्सर के मामले में फंसना किसी बड़ी मुश्किल से कम नहीं है। एक देखना होगा कि क्या टीम इंडिया एशिया कप से पहले अपने नए स्पॉन्सर की तलाश कर पाती है नहीं?

एक निजी मीडिया संस्थान से बात करते हुए बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि बोर्ड कोई भी ऐसा काम नहीं करेगा, जो देश के खिलाफ हो। बीसीसीआई ऐसा कुछ भी नहीं करेगा जो सरकार की इच्छा के खिलाफ हो।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन