BCCI और भारतीय दिग्गजों ने पुजारा को खास अंदाज में दी बधाई, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पारी को किया याद

Indian Cricket World Praised Pujara's Career: भारतीय क्रिकेट जगत और बीसीसीआई ने चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद बधाई दी और आगे के करियर के लिए शुभकामनाएं दी है।
BCCI और भारतीय दिग्गजों ने पुजारा को खास अंदाज में दी बधाई, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस पारी को किया याद
चेतेश्वर पुजारा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian Cricket World Praised Pujara's Career: भारतीय टेस्ट क्रिकेट से दिग्गज और सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने आज 24 अक्टूबर को खेल के सभी प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के बाद से पुजारा लगभग भारतीय टेस्ट टीम से बाहर थे। पुजारा के संन्यास के बाद बीसीसीआई समेत भारतीय क्रिकेट जगत ने उनके धैर्य, दृढ़ संकल्प और निस्वार्थ भाव से खेलने के लिए जमकर सराहना की।

पुजारा ने भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले। जो अपने आप में एक गर्व की बात है। इस दौरान पुजारा ने 43.60 की औसत से 7195 रन बनाए। पुजारा को हमेशा धैर्य के साथ टीम को संभालने के लिए याद किया जाएगा। उनमें नई गेंद को खेलने की बेजोड़ क्षमता थी और वो भारत के मध्यक्रम बल्लेबाजों के लिए खेल को आसाना भी बना देते थे।

बीसीसीआई के अलावा दिग्गज खिलाड़ियों ने भी दी बधाई

बीसीसीआई ने पुजारा को संन्यास के बाद खास अंदाज में बधाई दी है। बीसीसीआआई ने 2017 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पुजारा की शानदार पारी खेली। पुजारा ने 525 गेंदों का सामना करते हुए 202 रनों की पारी खेली। बीसीसीआई ने इस पारी को याद करते हुए उन्हें बधाई दी है।

भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा कि जब तूफान आया तो वह डटे रहे, जब उम्मीदें धूमिल हो रही थीं तब उन्होंने अपना जुझारूपन दिखाया। पुज्जी को बधाई।''

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने राष्ट्रीय टीम के प्रति पुजारा की प्रतिबद्धता की सराहना की। युवराज ने लिखा, ‘‘ऐसा व्यक्ति जिसने हमेशा अपना मन, शरीर और आत्मा देश के लिए लगा दी। शानदार करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई पूजी। फिर मिलेंगे।''

भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने लिखा, ‘‘उनका साहस, धैर्य और दृढ़ संकल्प स्पष्ट दिखाई दिया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट में उन्हें जो चोटें लगीं, वे मेरे लिए पुजारा के उस क्रिकेटर का प्रतीक हैं जो अपने देश के लिए अपना सब कुछ झोंक देता है। शाबाश और आपको दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।''

पुजारा के करियर के दौरान भारत के कोच रहे अनिल कुंबले ने कहा, ‘‘शानदार करियर के लिए बधाई! आप इस अद्भुत खेल के एक महान दूत रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर आपकी सभी उपलब्धियों पर हम सभी को गर्व है।‘‘

कुंबले ने लिखा कि आपने टीम के लिए अपना सबकुछ झोंक दिया। आपके साथ काम करना सौभाग्य की बात थी और आप अपनी दूसरी पारी में भी इसी तरह चमकते रहें। आपको, पूजा, अदिति और आपके पिताजी को शुभकामनाएं। शाबाश।''

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा, ‘‘शानदार टेस्ट करियर के लिए बधाई चेतेश्वर। आपका धैर्य, दृढ़ संकल्प और कड़ी मेहनत प्रेरणादायक थी और आपने जो हासिल किया है उस पर आपको गर्व हो सकता है। दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।''

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com