शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के लिए इस दिन होगी भारतीय टीम का ऐलान, IPL 2026 के ऑक्शन से पहले आया बड़ा अपडेट

India's T20 World Cup 2026 Squad: बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान जनवरी के पहले हफ्ते में होगी। ऐसा कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम की घोषणा होगी।

उज्जवल सिन्हा

India's T20 World Cup 2026 Squad Announce On January 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत अब 60 दिनों से भी कम का समय बाकी है। ऐसे में सभी टीमें वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट गई है। जल्द ही सभी टीमें अपनी दल की घोषणा करेगी। टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा जनवरी 2026 के पहले हफ्ते में की जा सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम की घोषणा के दौरान ही टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी टीम घोषित की जाएगी।

न्यूज़ एजेंसी PTI की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई की सीनियर पुरुष चयन समिति न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ भारत की पांच मैचों की T20I सीरीज और T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम की घोषणा उसी तारीख को करेगी, जो शायद जनवरी 2026 के पहले हफ़्ते में होगी। न्यूज़ीलैंड सीरीज और T20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की टीम एक ही होगी। बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि जो टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ चुनी जाएगी, वहीं टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए भी चुनी जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले होगा न्यूजीलैंड से सामना

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पांच मैचों की T20I सीरीज T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारत का आखिरी इंटरनेशनल असाइनमेंट होगा। जिसके बाद टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड का मुकाबला 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत के पांच और श्रीलंका के तीन स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस बार टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहा है।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का शेड्यूल

T20 वर्ल्ड कप 2026 में, भारत अपना पहला मैच 7 फरवरी को मुंबई में USA के खिलाफ खेलेगा और फिर 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ग्रुप A के दूसरे मैच में नामीबिया से भिड़ेगा। भारत का तीसरा ग्रुप मैच 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेला जाएगा और 18 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में नीदरलैंड्स का सामना करेंगे।

सूर्या करेंगे भारत की कप्तानी?

सूर्यकुमार यादव भारत की T20I टीम के कप्तान हैं। वह इन दिनों बल्ले से खराब फॉर्म के कारण काफी आलोचना झेल रहे हैं, लेकिन भारत के कप्तान के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है और बहुत कम संभावना है कि भारतीय चयनकर्ता और बीसीसीआई T20 वर्ल्ड कप से पहले उन्हें कप्तानी की ज़िम्मेदारी से हटाएंगे।

Microsoft आउटेज से हवाई सेवाओं पर असर, स्पाइसजेट की 3 उड़ानें रद्द; इंडिगो और एयर इंडिया ने जारी की एडवाइजरी

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण