हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा, कहा- हमेशा अभिषेक से उम्मीद नहीं की जा सकती

SuryaKumar Yadav on Abhishek Sharma: साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में भारतीय टीम को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने हार का जिम्मेदार खुद को और गिल को माना।
हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने इस खिलाड़ी पर फोड़ा ठीकरा, कहा- हमेशा अभिषेक से उम्मीद नहीं की जा सकती
सूर्यकुमार यादव (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Suryakumar Yadav Admits To India's Frailties: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 51 रनों से जीत हासिल किया। मुल्लांपुर स्थित महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल करके सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इस हार के बाद सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हर समय अभिषेक शर्मा से उम्मीद नहीं की जा सकती है।

टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव का मानना है कि उन्हें और शुभमन गिल को क्रीज पर टिककर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी। इसके साथ ही उन्होंने स्वीकारा है कि टीम को साउथ अफ्रीका से सीखना होगा। मैच गंवाने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "साउथ अफ्रीका को पहली इनिंग से ही पता चल गया था कि किस लेंथ पर बॉलिंग करनी है। यहां थोड़ी ओस थी। अगर पहला प्लान काम नहीं करता, तो हमें दूसरा प्लान अपनाना चाहिए था। हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा।"

सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में सिर्फ 5 ही रन बना सके, जबकि शुभमन गिल अपनी पहली ही गेंद पर लुंगी एनगिडी को विकेट दे बैठे। इस पारी में अभिषेक शर्मा ने 8 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 17 रन बनाए।

हमेशा अभिषेक से उम्मीद नहीं की जा सकती

भारतीय कप्तान ने कहा कि मुझे लगता है कि मैं और शुभमन गिल मिलकर एक अच्छी शुरुआत दे सकते थे क्योंकि हम हर समय अभिषेक शर्मा पर भरोसा नहीं कर सकते। जिस तरह से वह बैटिंग कर रहे हैं, उनका दिन खराब हो सकता है। मुझे, शुभमन और कुछ दूसरे बल्लेबाजों को भारतीय पारी को संभालना चाहिए था। मुझे लगता है कि यह एक स्मार्ट चेज होता। मुझे वह जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। थोड़ी और गहराई से बैटिंग करनी चाहिए थी। लेकिन हां, हम सीखते हैं, हम कोशिश करते हैं और आने वाले अगले गेम में बेहतर करते हैं। हम देखेंगे कि अगले गेम में हमारे लिए क्या होता है।"

मुकाबले का हाल

इस मुकाबले में साउथ अफ्रीकी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 213 रन बनाए। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने 46 गेंदों में 7 छक्कों और 5 चौकों के साथ 90 रन जोड़े, जबकि डोनोवन फरेरा ने नाबाद 30 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारतीय टीम 19.1 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। भारत की तरफ से तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 62 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com