लॉर्ड्स में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट मुकाबले का फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: टीम इंडिया का ऐतिहासिक कारनामा, तोड़ डाला 50 साल पुराना महारिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट की शुरुआत 10 जुलाई से हुई। इस दौरान उसने पहली पारी में कुल 387 रन बनाए। इसके साथ शुभमन सेना ने टेस्ट क्रिकेट में 50 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया।

संजय सिंह बिष्ट

टीम इंडिया की युवा टीम इंग्लैंड में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। इस दौरान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत और आकाश दीप जैसे यंग खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबको खुश कर रहे हैं। भारतीय टीम इंग्लैंड में पांच मुकाबलों की सीरीज खेल रही है। अब तक सीरीज के दो मुकाबले हो चुके है, जबकि तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है।

टीम इंडिया ने अब तक बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड की धरती पर बल्लेबाज शतक तो गेंदबाज विकेट लेने में कामयाब हो रहे हैं। तीसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया ने कुल 387 रन बनाए। इसके साथ ही शुभमन एंड कंपनी ने टेस्ट क्रिकेट का 50 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। इससे पहले ये रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के नाम था।

टीम इंडिया ने टेस्ट में बनाया ये रिकॉर्ड

भारतीय टीम की तरफ से इंग्लैंड की धरती पर अबतक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। बल्लेबाजी में केएल राहुल, कप्तान शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने शानदार योगदान दिया है। इसी बीच लॉर्ड्स के मैदान पर अपनी पहली पारी के दौरान टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के 50 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला।

एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बनी इंडिया

अब टीम इंडिया ने नाम टेस्ट क्रिकेट की एक सीरीज में विदेशी धरती पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। टीम इंडिया ने इंग्लैंड की इस सीरीज में 36 छक्के लगा दिए हैं। दूसरी तरफ इससे पहले साल 1974 में वेस्टइंडीज की टीम ने भारत के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में कुल 32 छक्ले लगाए थे। अब कैरेबियाई टीम के इस रिकॉर्ड को शुभमन सेना ने तोड़ दिया है।

1 टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीमें

  • भारत- 36 छक्के*- इंग्लैंड के खिलाफ, 2025
  • वेस्टइंडीज- 32 छक्के- भारत के खिलाफ, 1974-75
  • न्यूजीलैंड- 32 छक्के- पाकिस्तान के खिलाफ, 2014-1
  • ऑस्ट्रेलिया- 31 छक्के- भारत के खिलाफ, 2000-01
  • इंग्लैंड- 31 छक्के-  साउथ अफ्रीका के खिलाफ, 2019-20

अभी सीरीज का तीसरा मैच चल रहा है, जहां पर टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी नहीं खेली है। वहीं, टीम के पास शेष दो मुकाबले और हैं। कुल मिलाकर टीम इंडिया के पास इंग्लैंड सीरीज में कुल 5 पारियां शेष हैं। ऐसे में एक टेस्ट सीरीज के दौरान टीम इंडिया पास और ज्यादा छक्के लगाने का मौका है।

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं