-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Mitchell Starc Became Second Most Played Fast Bowler For Australia Tests
दिग्गज गेंदबाजों की इस लिस्ट में शामिल हुए मिचेल स्टार्क, टेस्ट में रचा इतिहास
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद इस फॉर्मेट में अपने 100वां मुकाबले खेल लिए हैं। अब वो ग्लैन गैक्ग्रा के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन चुके हैं।

मिचेल स्टार्क (फोटो- सोशल मीडिया)
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 में साउथ अफ्रीका के मुंह की खाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम वेस्टइंडीज के दौरे पर है। यहां पर वो कैरेबियाई टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। जमैका की राजधानी किंग्स्टन में दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने इतिहास रच दिया है। अब वो टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ चुके हैं।
स्टार्क ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टेस्ट के बाद इस फॉर्मेट में अपना 100वां मुकाबला पूरा कर लिया है। इसके साथ ही वो ग्लैन गैक्ग्रा के बाद सबसे ज्यादा टेस्ट खेलने वाले दूसरे ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज बन चुके हैं। स्टार्क से पहले ये रिकॉर्ड ग्लेन मैक्ग्रा ने अपने नाम किया था।
मिचेल स्टार्क ने साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब वो अपने देश की टीम के लिए 100 टेस्ट खेलने वाले 15वें खिलाड़ी बन चुके हैं। इसके अलावा पूरी दुनिया के 100 टेस्ट मैच खेलने वाले 11वें तेज गेंदबाज बने हैं। इससे पहले जेम्स एंडरनस, स्टुअर्ट ब्रॉड, कर्टनी वॉल्श, ग्लेन मैक्ग्रा, चमिंडा वास, शॉन पोलॉक, टिम साउदी, ईशांत शर्मा, वसीम अकरम और मखाया एंटिनी ने ये कारनामा किया है। अब इस लिस्ट में स्टार्क का नाम भी जुड़ चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट में मिचेल स्टार्क 400 विकेट के करीब भी हैं। उन्होंने 99 टेस्ट मैचों में कुल 396 विकेट लिए हैं। ऐसे में वह विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के चौथे सबसे सफल गेंदबाज हैं। उन्हें 400 विकेट लेने के लिए सर्फ 4 विकेट की जरूरत है। इस लिस्ट में दिग्गज शेन वार्न टॉप पर हैं।
टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
- शेन वार्न- 708 विकेट
- ग्लैन मैक्ग्रा- 563 विकेट
- नाथन लियोन- 562 विकेट
- मिचेल स्टार्क- 396 विकेट
- डेनिस लिली- 355 विकेट
ये भी पढ़ें: महिला क्रिकेट में हरमनप्रीत ने हासिल किया बड़ा मुकाम, मिताली राज को छोड़ा पीछे
अगर बात करें वेस्टइंडीज के साथ टेस्ट सीरीज की तो अबतक इसके दो मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस दौरान दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को करारी शिकस्त दी। अब उसकी नजर आखिरी टेस्ट जीतने पर है। मुकाबले की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया 225 रन बना सकी। इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए शमर जोसेफ ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 1 विकेट खोकर 16 रन बना चुकी है।
Mitchell starc became second most played fast bowler for australia tests
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PM‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Jul 29, 2026 | 09:41 PMकाशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PMJapan Earthquake: जापान के कुमामोटो में भूकंप से भारी तबाही, 13 की गई जान, PM सनाए तकाइची ने बुलाई आपात बैठक
Jul 29, 2026 | 09:34 PMअमित शाह से डील पक्की, शरद पवार को वापस मिलेगी NCP? दमानिया के बड़े दावे से अजित गुट को छूटा पसीना
Jul 29, 2026 | 09:28 PMवीडियो गैलरी

गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM














