BCCI Announced ODI And T20 Squads For West Indies Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं, T20 टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।
वनडे टीम में ऋतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है। नमन धीर और आकिब नबी को पहली बार भारतीय वनडे टीम में जगह मिली है। टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी शामिल किया गया है। ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को भी टीम में मौका मिला है।
50 ओवर के फॉर्मेट में तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी मोहम्मद सिराज के पास होगी। उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार और आकिब नबी देंगे। अर्शदीप सिंह को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है, लेकिन वह T20 टीम का हिस्सा हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह को वनडे और T20 दोनों टीमों में शामिल नहीं किया गया है।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज के लिए प्रिंस यादव को टीम में जगह मिली है। उनके साथ मयंक यादव भी टीम में हैं। तेज गेंदबाजी की अगुवाई अर्शदीप सिंह करेंगे। वॉशिंगटन सुंदर को भी T20 टीम में शामिल किया गया है।
| मैच | तारीख | स्थान | समय (IST) |
|---|---|---|---|
| पहला वनडे | रविवार, 27 सितंबर 2026 | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनंतपुरम | दोपहर 2:00 बजे |
| दूसरा वनडे | बुधवार, 30 सितंबर 2026 | बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी | दोपहर 2:00 बजे |
| तीसरा वनडे | शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 | महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ | दोपहर 2:00 बजे |
शुभमन गिल (कप्तान)
रोहित शर्मा
विराट कोहली
ऋतुराज गायकवाड़
केएल राहुल (उपकप्तान)
ध्रुव जुरेल
नीतीश कुमार रेड्डी
रवींद्र जड़ेजा
कुलदीप यादव
प्रसिद्ध कृष्णा
गुरनूर बरार
मोहम्मद सिराज
आकिब नबी
यशस्वी जायसवाल
नमन धीर
श्रेयस अय्यर (कप्तान)
अभिषेक शर्मा
वैभव सूर्यवंशी
ईशान किशन (विकेटकीपर)
संजू सैमसन (विकेटकीपर)
तिलक वर्मा (उपकप्तान)
शिवम दुबे
कुलदीप यादव
अक्षर पटेल
वॉशिंगटन सुंदर
रवि बिश्नोई
नीतीश कुमार रेड्डी
अर्शदीप सिंह
प्रिंस यादव
मयंक यादव
बीसीसीआई ने रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का भी ऐलान किया है। इस टीम का मुकाबला रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर से होगा। रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे, जबकि सरफराज खान को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है।