वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे-T20 सीरीज के लिए आज टीम इंडिया का चयन, रोहित-कोहली और हार्दिक पर रहेंगी नजरें

Team India Squad Selection: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज। चयन समिति की बैठक में रोहित, कोहली, हार्दिक और ऋषभ पंत के चयन पर सभी की नजरें टिकी हैं।
Team India for the India-West Indies series to be announced today; all eyes on the return of Rohit, Kohli, and Hardik.
BCCI की बैठक(सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

BCCI Selection Committee Squad IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली वनडे और T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान आज किया जाएगा। चयन समिति की बैठक में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी, हार्दिक पंड्या की फिटनेस और ऋषभ पंत के चयन पर खास नजर रहेगी। रविंद्र जडेजा की वापसी और टीम के स्पिन गेंदबाजी संयोजन पर भी फैसला हो सकता है।

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति 3 वनडे और 5 T20 मैचों के लिए भारतीय टीम चुनेगी। ये चयन 2027 वनडे विश्व कप की तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 27 सितंबर से शुरू होगी।

रोहित और विराट के विश्व कप पर चर्चा

रोहित शर्मा ने 2027 वनडे विश्व कप खेलने की इच्छा जाहिर की है। ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन अगले विश्व कप की योजना को लेकर महत्वपूर्ण संकेत दे सकता है। विराट कोहली के भविष्य पर भी चयनकर्ताओं की नजर रहेगी।

हार्दिक पंड्या की फिटनेस चयन बैठक का सबसे बड़ा सवाल हो सकती है। उन्होंने 2026 आईपीएल के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। जून में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन हुआ था, लेकिन पैर की चोट के कारण उन्हें सीरीज शुरू होने से पहले बाहर होना पड़ा था।

हार्दिक चोट पर कर रहे थे काम

हार्दिक ने 2026 आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी 4 मैच नहीं खेले थे। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के क्रिकेट उत्कृष्टता केंद्र में अपनी फिटनेस और चोट से उबरने पर काम किया।

अब हार्दिक पंड्या को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस जांच पर निर्भर है। भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को पुडुचेरी में होंगे।

Team India for the India-West Indies series to be announced today; all eyes on the return of Rohit, Kohli, and Hardik.
लियोनेल मेसी का अर्जेंटीना के लिए आखिरी मैच 6 अक्टूबर को, बेनिन के खिलाफ होगा मुकाबला

ऋषभ पंत पर भी संशय

ऋषभ पंत की वापसी भी चयन बैठक का एक बड़ा मुद्दा होगी। पंत ने लंबे समय से भारत के लिए वनडे मुकाबला नहीं खेला है। एशियन गेम्स के लिए चुनी गई टीम में ईशान किशन के शामिल होने के कारण पंत के पास बैकअप विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह बनाने का मौका हो सकता है।

गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती की फिटनेस पर भी नजर रखी जा रही है। स्पिन विभाग में बदलाव होने पर कुलदीप यादव की उपलब्धता और टीम में उनकी भूमिका को लेकर भी फैसला हो सकता है।

वेस्टइंडीज का भारत दौरा

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com