

Bangladesh vs China Quarter Final Match Canceled: एशियन गेम्स 2026 में महिला क्रिकेट का बांग्लादेश और चीन के बीच होने वाला क्वार्टर फाइनल मुकाबला बारिश के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 1-1 अंक दिए गए। मुकाबला गुरुवार को भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना था।
बारिश के कारण मैदान का आउटफील्ड गीला हो गया था। इस वजह से मैच के लिए टॉस भी नहीं हो सका। अंपायरों ने काफी देर तक मैदान के ठीक होने का इंतजार किया, लेकिन परिस्थितियां खेलने के लिए सही नहीं हुईं। इसके बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।
मुकाबला रद्द होने से बांग्लादेश को नुकसान माना जा रहा है। बांग्लादेश टीम चीन की तुलना में ज्यादा मजबूत मानी जाती है और मैच होने पर उसके पास जीत का अच्छा मौका था। हालांकि, बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो सका और दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा।
बांग्लादेश महिला टीम- दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, सोभाना मोस्टरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर), शोरना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फहीमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारूफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, संजीदा अख्तर मेघला और फरिहा त्रिसना।
चीन महिला टीम- झेंग लिली, सुन मेंग याओ, मिंगुए झू, हान ली, झांग जियांग, जी मे (विकेटकीपर), हांग झुआओ (कप्तान), यांग यु जुआन, चेन जिनू, मेंगटिंग लियू, जू कियान, वेंनजिंग यीन और झी जिंयू।
महिला क्रिकेट का दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और थाइलैंड के बीच कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में ही खेला जाना है। बांग्लादेश-चीन मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद इस मुकाबले पर भी मौसम का असर पड़ने की आशंका है। अगर मैच खेला जाता है, तो पाकिस्तान के पास थाइलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने का मौका होगा।