हरमनप्रीत कौर और लौरा वोल्वार्ट (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND W vs SA W: यहां है फ्री में फाइनल मैच देखने का जुगाड़, जानिए कब-कहां और कैसे ले सकते हैं लुत्फ

IND W vs SA Final 2025: इस बार महिला वनडे विश्वकप में खिताबी मुकाबला भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। कुल मिलाकर पहली बार दुनिया को महिला क्रिकेट को नया चैंपियन मिलने जा रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Women's ODI World Cup 2025:  सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में प्रवेश किया है। इस जीत के साथ भारतीय टीम तीसरी बार इस टूर्नामेंट के अंतिम मुकाबले में पहुंची है। हालांकि, अब तक भारत वर्ल्ड कप नहीं जीत पाया है, लेकिन इस बार उसकी नज़रें साउथ अफ्रीका को हराकर पहली बार खिताब जीतने पर हैं।

फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराकर भारतीय टीम का आत्मविश्वास और हौसला दोनों ही बढ़ गया है। इस रोमांचक मुकाबले का इंतजार सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

यहां पर देखें लाइव स्ट्रीमिंग

महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मैच भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर लाइव प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर भी होगी। क्रिकेट फैंस को अपने स्मार्टफोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। वहीं, डीडी स्पोर्ट्स पर फाइनल का लाइव प्रसारण मुफ्त में देखा जा सकता है, बिना किसी शुल्क के।

फाइनल मैच का समय और टॉस

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच यह फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से शुरू होगा। मैच का टॉस आधे घंटे पहले दोपहर 2:30 बजे होगा। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था, ऐसे में उम्मीद है कि उनकी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा।

भारतीय टीम का तीसरा फाइनल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार 2005 में महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में प्रवेश किया था, लेकिन तब उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 98 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद, 2017 में भी भारत फाइनल में पहुंचा था, लेकिन इंग्लैंड ने उसे 9 रनों से हराकर खिताबी सपना तोड़ दिया। अब तीसरी बार भारतीय टीम महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच चुकी है और इस बार उसकी नजरें खिताब पर हैं।

विश्वकप 2025 में साउथ अफ्रीका महिला टीम का स्क्वॉड

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), तंजमिन ब्रिट्स, सुने लुस, मारिज़ैन कप्प, एनेके बॉश, सिनालो जाफ्टा, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शंगासे, काराबो मेसो, एनेरी डर्कसन।

विश्वकप 2025 में भारतीय महिला टीम का स्क्वॉड

शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, उमा छेत्री, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, स्नेह राणा, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष, क्रांति गौड़।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें