भारत-19 और पाकिस्तान-19 (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

U19 Asia Cup 2025 Final: 9वीं बार खिताब जीतने उतरेगा भारत, पाकिस्तान देगा कड़ी टक्कर

ACC Mens U19 Asia Cup 2025 Final: भारत और पाकिस्तान U19 के बीच एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल आज खेला जाएगा। भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई।

उज्जवल सिन्हा

India U19 vs Pakistan U19, Final: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2025 का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच आज 21 दिसंबर को खेला जाएगा। यह महामुकाबला आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजरें पाकिस्तान को हराकर खिताब जीतने पर होगी। भारत को इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी हार नहीं मिली है। वहीं पाकिस्तान को लीग राउंड में ही भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली भारतीय अंडर-19 टीम एशिया कप का खिताब 9वीं बार अपने नाम करने उतरेगी। भारतीय टीम इस तरह के मुकाबले खेलने को आदी है। आज भारतीय टीम को बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। वहीं पाकिस्तान की नजरें भारतीय टीम की पार्टी खराब करने पर होगी। आज का यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल का सफर तय किया।

एशिया कप में भारत का सफर

भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में यूएई के खिलाफ 234 रन से जीत हासिल की। इसके बाद पाकिस्तान को 90 रन से हराया। टीम इंडिया ने मलेशिया के विरुद्ध 315 रन से जीत हासिल करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल का मुकाबला बारिश की वजह से 20-20 ओवर का खेला गया। इस मुकाबले को भारतीय टीम ने 8 विकेट जीत लिया।

पाकिस्तान का सफर

वहीं, पाकिस्तानी टीम ने मलेशिया के विरुद्ध अपना पहला मैच 297 रन से जीता, जिसके बाद भारत के खिलाफ 90 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद पाकिस्तान ने यूएई के विरुद्ध 70 रन से जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई, जहां बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया।

आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी पर होगी नजरें

भले ही आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, लेकिन भारत इस बात से राहत महसूस कर सकता है कि दूसरे बल्लेबाज एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू के बल्ले से रन आ रहे हैं। टीम को तेज गेंदबाज किशन सिंह और दीपेश देवेंद्रन का साथ मिल रहा है, जबकि स्पिनर खिलन पटेल और कनिष्क चौहान भी उनका साथ दे रहे हैं।

समीर मिन्हास पर निर्भर है पाकिस्तान

वहीं, पाकिस्तान का खेमा समीर मिन्हास पर निर्भर रहेगा, जिन्होंने चार मैचों में 299 रन बनाकर टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाए हैं। गेंदबाजी में, दाएं हाथ के तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान तीन मैचों में 11 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं, जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद सैयाम अब तक 8 विकेट निकाल चुके हैं।

यह मुकाबला 21 दिसंबर को भारतीय समय के अनुसार सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू होगा। फैंस इस ऐतिहासिक मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 1, टेन 3 और टेन 4 एसडी पर देख सकेंगे, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव ऐप पर उपलब्ध होगी।

भारत और पाकिस्तान की टीमें

भारतीय टीम: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा ​​(उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उद्धव मोहन और एरोन जॉर्ज।

पाकिस्तानी टीम: फरहान यूसुफ (कप्तान), उस्मान खान (उपकप्तान), अब्दुल सुभान, अहमद हुसैन, अली हसन बलूच, अली रजा, दानियाल अली खान, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हुजैफा अहसान, मोमिन कमर, मोहम्मद हुजैफा, मोहम्मद सय्याम, मोहम्मद शायान (विकेटकीपर), नकाब शफीक और समीर मिन्हास।

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान

Farmers Protest: दिल्ली कूच पर निकले किसान, खनौरी बॉर्डर सील; सड़क पर पत्थर-कंटेनर लगाकर रोका रास्ता- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बहुत हो गया गांधीवादी... रांची में छात्रों ने अपनाया आक्रामक रूख, बोले- जितनी जिम्मेदार JMM, उतनी ही कांग्रेस

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि