श्रेयस अय्यर और केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग   (सोर्स- सोशल मीडिया)
क्रिकेट

Asian Games 2026: भारत-जापान के बीच पहली बार T20I मुकाबला, 75 साल के रिश्तों के मौके पर खेला जाएगा मैच

India vs Japan T20I: भारत और जापान के बीच 75 साल के राजनयिक संबंधों पर पहला ऐतिहासिक T20I मुकाबला खेला जा रहा है। एशियन गेम्स 2026 से पहले यह मैच सुजुकी कप के तहत आयोजित है।

सृष्टि मौर्य

India vs Japan Historic T20I Match Asian Games: भारत और जापान की पुरुष क्रिकेट टीमें मंगलवार, 22 सितंबर को पहली बार T20 इंटरनेशनल मुकाबले में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच ये खास एकमात्र T20I मुकाबला जापान के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। मैच सुबह 9:30 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा।

75 साल पूरे हुए

ये मुकाबला सुजुकी कप के तहत खेला जा रहा है और भारत-जापान के बीच राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया गया है। ये मैच दोनों टीमों के लिए एशियन गेम्स 2026 से पहले अभ्यास मुकाबले के तौर पर भी अहम है।

ये मुकाबला 'स्पोर्ट 75' पहल के तहत पहला आयोजन भी है। इसका उद्देश्य भारत और जापान के बीच खेलों के जरिए आपसी सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देना है।

अफगानिस्तान को हराकर पहुंचा भारत

भारतीय टीम जापान के खिलाफ मुकाबले से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज 3-0 से जीत चुकी है। भारत की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका में होंगे।

भारत की टीम में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी टीम का हिस्सा हैं।

कौन संभालेगा जापान की कमान?

जापान की टीम अपने एशियन गेम्स अभियान वाली ही टीम के साथ भारत के खिलाफ उतरेगी। मेजबान टीम की कप्तानी जापान के सबसे ज्यादा T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग करेंगे।

इब्राहिम ताकाहाशी और डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब जापान की टीम में 50 से ज्यादा T20I मैच खेलने वाले अन्य दो खिलाड़ी हैं। भारत मौजूदा T20 वर्ल्ड चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 T20I टीम है, जबकि जापान T20I रैंकिंग में 41वें स्थान पर है।

भारत-जापान T20I मैच कहां देखें?

भारत में इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड पर उपलब्ध होगी। टीवी पर मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी पर किया जाएगा। फ्री-टू-एयर यूजर्स को डीडी स्पोर्ट्स पर ये मैच नहीं दिखेगा, क्योंकि इसके ब्रॉडकास्ट राइट्स सिर्फ स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं।

भारतीय टीम

  • श्रेयस अय्यर (कप्तान)

  • अभिषेक शर्मा

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • ईशान किशन (विकेटकीपर),

  • शिवम दुबे

  • तिलक वर्मा (उपकप्तान)

  • अक्षर पटेल

  • वॉशिंगटन सुंदर

  • रवि बिश्नोई

  • जसप्रीत बुमराह

  • अर्शदीप सिंह

  • वैभव सूर्यवंशी

  • यश ठाकुर

  • विप्रज निगम

जापान की टीम

  • केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान)

  • चार्ली हारा-हिंजे

  • बेंजामिन इटो-डेविस

  • एलिस्टर कडोवाकी-फ्लेमिंग

  • कोहेई कुबोटा

  • जेक कुसुडा-नैर्न

  • वातरू मियाउची (विकेटकीपर)

  • रियो साकुरानो-थॉमस

  • एलेक्स शिराई-पैटमोर (विकेटकीपर)

  • शोमा सुगाया-स्लेटर

  • डेक्लान सुजुकी-मैककॉम्ब

  • त्सुयोशी ताकादा

  • इब्राहिम ताकाहाशी

  • माकोटो तानियामा

  • लाचलान यामामोटो-लेक

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ