अफगानिस्तान सीरीज से पहले जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में दिखाया शानदार फॉर्म, वैभव सूर्यवंशी को कराई गेंदबाजी

Team India Net Practice: अफगानिस्तान T20 सीरीज से पहले दिल्ली में जसप्रीत बुमराह ने नेट्स में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को सटीक यॉर्कर और बाउंसर से जमकर परेशान किया।
Jasprit Bumrah displays excellent form in the nets ahead of the Afghanistan T20 series; bowls to Vaibhav Suryavanshi.
भारतीय टीम का नेट्स सेशन (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jasprit Bumrah Bowls To Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट से पूरी तरह उबरने के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी T20 सीरीज में वापसी के लिए तैयार हैं। दिल्ली में सीरीज से पहले हुए नेट सेशन में बुमराह शानदार लय में नजर आए।

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होगी। तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। एशियन गेम्स 2026 की तैयारियों को देखते हुए ये सीरीज भारतीय टीम के लिए अहम मानी जा रही है।

सीरीज से पहले की तयारी शुरु

सीरीज के पहले मुकाबले से पहले 11 सितंबर को भारतीय टीम ने दिल्ली में नेट सेशन किया। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। सबसे ज्यादा नजरें बुमराह पर रहीं, जो चोट के कारण पिछली कुछ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे।

नेट्स में जसप्रीत बुमराह ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को गेंदबाजी की। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, बुमराह की तेज और सटीक गेंदों का सामना करते हुए वैभव को काफी मुश्किल हुई।

बुमराह की गेंद से हुए परेशान

जसप्रीत बुमराह की शुरुआती गेंदें गुड लेंथ पर थीं, जिन्हें वैभव सूर्यवंशी छू भी नहीं सके। इसके बाद बुमराह ने सटीक यॉर्कर डाली, जिसे वैभव सूर्यवंशी ने किसी तरह बल्ला नीचे लाकर रोका। एक गेंद पर वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का किनारा लगा, जबकि बुमराह की एक आगे टप्पा खाई गेंद को युवा बल्लेबाज ने कवर के ऊपर से खेलकर बाउंड्री हासिल की।

Jasprit Bumrah displays excellent form in the nets ahead of the Afghanistan T20 series; bowls to Vaibhav Suryavanshi.
US Open 2026: बेन शेल्टन ने फ्रांसिस टियाफो को हराकर पहली बार यूएस ओपन फाइनल में बनाई जगह

बुमराह का फिटनेस जरूरी

जसप्रीत बुमराह की वापसी भारतीय टीम के लिए काफी अहम है। तीनों फॉर्मेट में दुनिया के प्रमुख तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले बुमराह की फिटनेस पर इस सीरीज के दौरान खास नजर रहेगी।अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के बाद भारतीय टीम को कई अहम मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में बुमराह का पूरी तरह फिट रहना टीम की तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com