टी20 रैंकिंग में चमके अभिषेक शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ दमदार प्रदर्शन का इनाम, ईशान की बादशाहत बरकरार

ICC T20 Rankings: आईसीसी की ताजा टी20I बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं वरुण चक्रवर्ती, बुमराह और अर्शदीप को भी टी20 रैंकिंग में जबरदस्त फायदा हुआ है।
ICC T20 Rankings Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

ICC T20 Rankings Abhishek Sharma: भारतीय टीम के धमाकेदार ओपनर अभिषेक शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ पहले दो टी20 में दमदार प्रदर्शन करने का शानदार इनाम मिला है। आईसीसी की ताजा टी20 इंटरनेशनल बल्लेबाजों की रैंकिंग में अभिषेक दूसरे नंबर पर आ गए हैं। जबकि ईशान किशन पहले नंबर पर बने हुए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है।

सीरीज के पहले टी20 में 82 और दूसरे मुकाबले में 39 रनों की दमदार पारी खेलने के साथ ही अभिषेक ने एक स्थान ऊपर की छलांग लगाई हैं और उन्होंने साहिबजादा फरहान को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक और ईशान किशन के बीच अब 51 रेटिंग प्वाइंट्स का फासला है। दूसरे टी20 में 22 गेंदों में 57 रनों की तूफानी पारी खेलने वाला का फायदा संजू सैमसन को भी मिला है। सैमसन चार पायदान ऊपर चढ़कर अब 30वें नंबर पर आ गए हैं।

पांचवे नंबर पर पहुंचे वरुण चक्रवर्ती

भारत के गेंदबाजों ने भी आईसीसी की ताजा टी20 रैंकिंग में अच्छी बढ़त हासिल की है। ​​वरुण चक्रवर्ती दो स्थान ऊपर चढ़कर पांचवें नंबर पर पहुंच गए, जबकि जसप्रीत बुमराह सात स्थान ऊपर चढ़कर 10वें नंबर पर आ गए। अर्शदीप सिंह 11 स्थान की छलांग लगाकर 14वें नंबर पर पहुंच गए और मेजबान टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के बाद अक्षर पटेल छह स्थान ऊपर चढ़कर 27वें नंबर पर आ गए।

अजमतुल्लाह उमरजई को भी हुआ फायदा

अफगानिस्तान के ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई भी सीरीज के पहले मैच में नाबाद अर्धशतक लगाने के बाद टी20 इंटरनेशनल ऑलराउंडर रैंकिंग में ऊपर चढ़े हैं। हरारे में सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे पर 59 रन से जीत के बाद तीन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने वनडे रैंकिंग में अपनी स्थिति बेहतर की है।

वहीं, ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन एलिस पांच विकेट लेने के बाद वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में 20 स्थान ऊपर चढ़कर 20वें नंबर पर पहुंच गए। 109 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुने गए मैथ्यू रेनशॉ बल्लेबाजों की रैंकिंग में 68वें नंबर पर पहुंच गए हैं। कूपर कोनोली भी जिम्बाब्वे के खिलाफ नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 51 रन बनाने के बाद वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 9 स्थान ऊपर चढ़कर 77वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

करियर की सर्वश्रेष्ठ टेस्ट रैंकिंग पर पहुंचे ओली रॉबिन्सन

टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है। वह पाकिस्तान के खिलाफ हालिया तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 21 विकेट लेने के बाद गेंदबाजों की रैंकिंग में दो स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रॉबिन्सन के साथी खिलाड़ी जोश टंग ने भी सीरीज में 19 विकेट लेने के बाद दो पायदान की छलांग लगाई है और वह 11वें नंबर पर आ गए हैं, जो उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है।

ICC T20 Rankings Abhishek Sharma
IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 3420 गेंदों में 6000 रन बना कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

बर्मिंघम में खेले गए तीसरे टेस्ट में रॉबिन्सन की अर्धशतकीय पारी ने उन्हें टेस्ट ऑलराउंडर रैंकिंग में सात पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंचने में मदद की है। पाकिस्तान के सीरीज में 0-3 से हारने के बावजूद, कप्तान बाबर आजम टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में दो पायदान ऊपर चढ़कर 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि शान मसूद सीरीज के आखिरी मैच में शानदार बल्लेबाजी के दम पर चार पायदान ऊपर चढ़कर 37वें स्थान पर आ गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com