India vs England Highlights, 2nd Test Day 1 : भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 310 रन बनाए। भारतीय टीम के शुभमन गिल ने शतकीय पारी खेलकर टीम को संभाल लिया। तीसरे सेशन में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 ओवर में 128 रन बनाए और टीम का स्कोर 300 के पार पहुंचा दिया। शुभमन गिल ने 216 गेंदों पर 114 रनों की पारी खेलकर नाबाद है। वहीं रविंद्र जडेजा ने गिल का अच्छा साथ निभाया। जडेजा 41 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने मिलकर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने का काम शुरू कर दिया है। वहीं इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 2, कार्स ने 1, स्टोक्स ने 1 और बशीर ने 1 विकेट चटकाए।
आज का दिन दोनों ही टीमों के लिए मिला-जुला साबित हुआ। एक ओर भारतीय टीम ने पहले दिन मजबूत शुरुआत करते हुए 310 रन बनाए, लेकिन दूसरी ओर इंग्लैंड ने भी अहम मौकों पर भारत के पांच प्रमुख बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेजकर मैच में संतुलन बनाए रखा। पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल दिखाई दी और कई भारतीय बल्लेबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की।
हालांकि, उनमें से ज़्यादातर अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर सके। खासतौर पर यशस्वी जायसवाल, जो शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन खराब शॉट चयन के चलते आउट हो गए। यह उनके लिए एक बड़ा मौका था, जिसे वह भुना नहीं सके। भारतीय टीम की नज़र अब इस पिच पर कम से कम 500 रनों के आस-पास पहुंचने पर होगी, ताकि इंग्लैंड पर दबाव बनाया जा सके। वहीं, इंग्लैंड की रणनीति होगी कि वह दूसरे दिन के पहले घंटे में ही भारत को कुछ जल्दी झटके देकर उन्हें बड़े स्कोर से रोके।
पहले दिन का खेल खत्म हो गया। इस दौरान 85 ओवर का खेल हुआ। 85 ओवर में भारतीय टीम ने 310 रन बनाए। शुभमन गिल 114 रन बनाकर नाबाद है। वहीं उनका साथ जडेजा दे रहे हैं। वो भी 41 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने 2, स्टोक्स ने 1, कार्स ने 1 और बशीर ने 1 विकेट चटकाए।
शुभमन गिल ने लगातार दूसरे मैच में दूसरा शतक बनाया। कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल का शानदार फॉर्म देखने को मिल रहा है। गिल ने 199 गेंदों पर शतकीय पारी खेली।
नीतीश रेड्डी पवेलियन लौट गए हैं। वो गेंद को छोड़ने के प्रयास में सीधे बोल्ड हो गए। नीतीश रेड्डी केवल 1 रन बनाकर वापस चले गए। यहां से भारतीय टीम को अब संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी।
भारतीय टीम को चौथा झटका लगा है। ऋषभ पंत 25 रन बनाकर आउट हो गए। भारतीय टीम का चौथा विकेट 208 के स्कोर पर गिरा। पंत के आउट होने के बाद नीतीश रेड्डी बल्लेबाजी के लिए आए हैं। यहां से उनको गिल का साथ देना होगा।
शुभमन गिल ने 125 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की। उसके बाद वो ऋषभ पंत के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ा रहे हैं। कप्तान बनते ही गिल ज्यादा परिपक्व नजर आ रहे हैं और जिम्मेदारी से खेल रहे हैं।
दूसरे सेशन में भारतीय टीम ने 28 ओवर में 84 रन बनाए। इस दौरान यशस्वी जायसवाल का विकेट गिरा। यशस्वी जायसवाल 87 रन बनाकर आउट हुए। चाय की घोषणा होने तक ऋषभ पंत और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। गिल 42 और पंत 14 रनों पर खेल रहे हैं। भारतीय टीम 3 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम को यशस्वी जायसवाल के रूप में तीसरा झटका लगा है। यशस्वी 87 रन बनाकर आउट हो गए। 161 के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट गिरा।
लंच के बाद भारतीय टीम ने 100 के पार पहुंच गई है। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल बल्लेबाजी कर रहे हैं। जायसवाल से बड़ी पारी की उम्मीद है।
लंच के बाद यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल से बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। गेंद भी अब पुराना हो गया है। दोनों को इस सेशन में बिना विकेट गंवाए कम से कम 100 या 110 रन बनाने होंगे। तभी भारतीय टीम इंग्लैंड पर दबाव बना कर रख सकती है।
दूसरे टेस्ट के पहले सेशन में 25 ओवर का खेल हुआ। इस दौरान भारतीय टीम ने 98 रन बनाए और 2 विकेट गंवा दिए। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद है। वहीं गिल उनका साथ दे रहे हैं। केएल राहुल इस टेस्ट की पहली पारी में केवल 2 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं करुण नायर 31 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इंग्लैंड के लिए ब्राइडन कार्स और क्रिस वोक्स ने 1-1 विकेट चटकाए।
भारतीय टीम को करुण नायर के रूप में दूसरा झटका लगा है। करुण नायर 31 रन बनाकर 95 के स्कोर पर आउट हो गए। यशस्वी जायसवाल अभी भी क्रीज पर मौजूद हैं। ब्राइडन कार्स ने करुण नायर को आउट किया।
यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतक लगाकर भारतीय टीम को संभाल लिया है। यशस्वी ने 59 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। यशस्वी ने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। वो 61 गेंदों में 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
केएल राहुल का विकेट जल्दी गंवाने के बाद यशस्वी जायसवाल ने करुण नायर के साथ मिलकर टीम को 50 के पार पहुंचाया। दोनों खिलाड़ी ने अभी तक अच्छी बल्लेबाजी की है।
भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। केएल राहुल पवेलियन लौट गए हैं। 15 के स्कोर पर भारतीय टीम को पहला झटका लगा है। केएल राहुल पहली पारी में केवल 2 रन ही बना सके।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को शुरू में संभलकर बल्लेबाजी करनी होगी और बड़े स्कोर की तरफ टीम को ले जाना होगा। उम्मीद है कि दोनों शुरुआत के कुछ समय निकल लेंगे।
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया है। आज टीम में तीन बदलाव भी किए गए हैं। चोट के कारण साई सुदर्शन को बाहर रखा गया है। वहीं बुमराह को इस टेस्ट में आराम दिया गया है। जबकि शार्दुल ठाकुर को इस मैच से बाहर रखा गया है।
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, शुबमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा
दूसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। बुमराह, शार्दुल ठाकुर और साई सुदर्शन को इस मैच से बाहर रखा गया है। वहीं बुमराह की जगह आकाश दीप, शार्दुल ठाकुर की जगह वाशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन की जगह नीतीश रेड्डी को शामिल किया गया है।
जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
सीरीज का दूसरा मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में 2 जुलाई से 6 जुलाई तक खेला जाएगा। परेशान करने वाली बात ये है कि इस मुकाबले में बारिश होने की संभावना है। माना जा रहा है कि बारिश का असर पहले दिन से ही देखने को मिल सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले दिन 82 फीसदी बारिश के आसार हैं। वहीं, पूरे दिन मैदान के उपर बादल छाए रह सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
पहले टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम वापसी करना चाहेगी। पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अब उस मुकाबले को भूलकर बर्मिंघम में जीत की इरादे से उतरेगी। उम्मीद है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन करके मुकाबला जीतने में सफल रहेगी।
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट मैच का आगाज आज 2 जुलाई से हो रहा है। इस मुकाबले के लिए कुछ देर में टॉस होगा। इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 की ऐलान पहले ही कर दी है।