भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Indian Team Super-8 Schedule: टीम इंडिया के सुपर-8 का पूरा शेड्यूल आउट, नोट कीजिए तारीख, समय और वेन्यू

T20 World Cup 2026: सुपर-8 में भारतीय क्रिकेट टीम तीन मुकाबले खेलेगी। किस टीम से और कब मैच होंगे, पूरा शेड्यूल जारी हो गया है। तारीखें नोट कर लें, ताकि कोई भी मुकाबला मिस न हो।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Cricket Team Super 8 Schedule in T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 चरण की शुरुआत अब कुछ ही दिनों में होने वाली है। इसी बीच पल्लेकेले में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मुकाबला बारिश के कारण रद होने के बाद ग्रुप की स्थिति साफ हुई और टीम इंडिया का सुपर-8 शेड्यूल भी सामने आ गया है। भारतीय टीम लीग चरण का एक मुकाबला और खेलेगी, जिसके बाद उसे सुपर-8 में तीन मैच खेलने हैं।

नीदरलैंड्स के खिलाफ आखिरी लीग मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने शुरुआती तीनों मुकाबले जीते और छह अंक के साथ सुपर-8 में जगह पक्की कर ली है। अब टीम इंडिया लीग चरण का अपना आखिरी मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। इस मैच के साथ भारत का लीग चरण समाप्त हो जाएगा। टीम की कोशिश जीत की लय बरकरार रखने की होगी।

सुपर-8 में पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से

सुपर-8 चरण में भारत का पहला मैच 22 फरवरी को साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। साउथ अफ्रीका की टीम भी टूर्नामेंट में अच्छी लय में नजर आ रही है। टूर्नामेंट से पहले खेले गए अभ्यास मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराया था, जिससे टीम का आत्मविश्वास मजबूत है। अब देखना होगा कि आधिकारिक मुकाबले में कौन बाजी मारता है।

जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से भी टक्कर

सुपर-8 में भारत का दूसरा मैच 26 फरवरी को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला जाएगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा। जिम्बाब्वे ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया है, इसलिए यह मैच आसान नहीं माना जा रहा। इसके बाद भारत अपना तीसरा और आखिरी सुपर-8 मुकाबला 1 मार्च को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलेगा। यह मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स मैदान पर आयोजित होगा।

भारत का सुपर 8 शेड्यूल

  • 22 फरवरी : भारत बनाम साउथ अफ्रीका :अहमदाबाद
  • 26 फरवरी : भारत बनाम बनाम जिम्बाब्वे : चेन्नई
  • 1 मार्च : भारत बनाम वेस्ट इंडीज कोलकाता

सेमीफाइनल की राह पर नजर

अगर भारतीय टीम सुपर-8 के तीनों मैच जीतने में सफल रहती है तो सेमीफाइनल में जगह लगभग पक्की हो जाएगी। दो जीत के साथ भी अंतिम चार में पहुंचने की संभावना बन सकती है, लेकिन इसके लिए अन्य टीमों के परिणामों पर भी नजर रखनी होगी। अब सबकी नजर इस बात पर है कि टीम इंडिया अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए सुपर-8 में कैसा प्रदर्शन करती है और क्या वह खिताब की ओर एक और मजबूत कदम बढ़ा पाती है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान