भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारतीय टी20 टीम के दिवाने हुए पूर्व दिग्गज, कहा- 'सूर्या एंड कंपनी' को हराना किसी के लिए भी मुश्किल

Indian Cricket Team: तीसरे टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से रौंद दिया। अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बैटिंग से 154 रन सिर्फ 10 ओवर में चेज हुए।

संजय सिंह बिष्ट

Irfan Pathan on Team India Performance: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया इस समय शानदार दौर से गुजर रही है। पिछले एक साल में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने न सिर्फ लगातार जीत दर्ज की है, बल्कि दुनिया की तमाम बड़ी टीमों को एकतरफा मुकाबलों में मात दी है। इसी कड़ी में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारत ने अपना दबदबा पूरी तरह साबित कर दिया है। पांच मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी है।

गुवाहाटी में दिखी भारतीय बल्लेबाजी की आंधी

गुवाहाटी में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम का आक्रामक अंदाज देखने लायक था। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 154 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने महज 10 ओवर में ही हासिल कर लिया। यह जीत सिर्फ स्कोरबोर्ड पर नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी विपक्षी टीम पर भारी पड़ी। गेंदों के लिहाज से यह न्यूजीलैंड की टी20 इतिहास की सबसे शर्मनाक हार मानी जा रही है।

इरफान पठान का बड़ा बयान

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान भी इस प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि मौजूदा भारतीय टी20 टीम को हराना लगभग असंभव हो गया है। इरफान के मुताबिक, इस टीम के खिलाफ विकेट लेने के बाद भी गेंदबाज सुरक्षित महसूस नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि संजू सैमसन के पहली गेंद पर आउट होने के बावजूद बल्लेबाजों की अप्रोच में कोई बदलाव नहीं आया और उसी ओवर में 16 रन बन गए। यही सोच इस टीम को खतरनाक बनाती है।

बड़ी टीमों के लिए खतरे की घंटी

इरफान पठान का मानना है कि भारतीय टीम की यह निडर अप्रोच ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को भी डरा रही है। बल्लेबाज बिना दबाव के खेल रहे हैं और हर गेंद को बाउंड्री में बदलने का माद्दा रखते हैं। यही कारण है कि जो भी टीम भारत के सामने आ रही है, उसे भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

अभिषेक और सूर्या की तूफानी पारियां

इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव भारतीय जीत के हीरो रहे। अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 20 गेंदों में 68 रन की विस्फोटक पारी खेली और महज 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं कप्तान सूर्या ने 26 गेंदों में नाबाद 57 रन ठोककर मैच को एकतरफा बना दिया।

बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी टीम इंडिया ने कमाल दिखाया। जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए और न्यूजीलैंड की पारी को बांधकर रखा। कुल मिलाकर, यह मैच भारत की मौजूदा टी20 ताकत का बेहतरीन उदाहरण साबित हुआ, जिसने पूरी दुनिया को साफ संदेश दे दिया है कि टीम इंडिया को हल्के में लेना भारी पड़ सकता है।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें