भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs SA: अभिषेक-गिल ओपनर, सैमसन-कुलदीप को मौका मिलना मुश्किल; दूसरे टी20 के संभावित Playing 11

IND vs SA 2nd T20I Probable Playing 11: भारत-साउथ अफ्रीका पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ने वाली मेहमान टीम वापसी करने के इरादे से उतरेगी।

अर्पित शुक्ला

IND vs SA 2nd T20I Playing 11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार को न्यू चंडीगढ़ स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में सीरीज में 0-1 से पिछड़ने वाली मेहमान टीम वापसी करने की कोशिश करेगी। वहीं मेजबान टीम इंडिया की नजरें बढ़त को 2-0 करने पर होंगी।

इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग 11 की बात करें तो कुछ बड़े बदलाव की संभावना कम है। संजू सैमसन को फिर से बाहर बैठना पड़ सकता है। वहीं कुलदीप यादव एकमात्र विकल्प के तौर पर शिवम दुबे की जगह ले सकते हैं, अगर पिच पर स्पिन के लिए मदद मिली। हालांकि, इस बदलाव की संभावना भी बहुत कम है।

पहला मुकाबला 101 रन से हारने वाली साउथ अफ्रीका की टीम में भी शायद कोई खास बदलाव न हो। टीम मजबूत है, लेकिन पहले मैच में उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था। ऐसे में कप्तान ऐडेन मार्कराम एक बार फिर से उसी प्लेइंग 11 पर विश्वास कर सकते हैं।

दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह। साउथ अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, मार्को यानसेन, केशव महाराज, लुथो सिपामला, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्खिया।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

साउथ अफ्रीका- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), टोनी डी जोरजी, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, एनरिक नॉर्खिया, लुंगी एनगिडी, रीजा हेंड्रिक्स, ओटनील बार्टमैन, डोनोवन फरेरा, क्वेना मफाका, जॉर्ज लिंडे।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस