न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को चौथे टी-20 मैच में मिली हार  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ: ऑकलैंड में 40 हजार फैंस के सामने भारतीय क्रिकेट टीम की शर्मनाक हार, जानें हार की वो 5 बड़ी वजहें

IND vs NZ 4th T20: ऑकलैंड में शुक्रवार को खेले गए चौथे टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 87 रनों से हरा दिया। आइए जानते है भारत की हार के 5 प्रमुख कारण, जिसके बाद पता चलेगा की भारत कैसै हार गया।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • भारतीय टीम को ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार

  • पांच मैचों की टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड नसीब हुई पहली जीत

  • न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथें टी-20 मैच में हार 5 बड़े कारण रहे

India Loss Against New Zealand 4th T20: भारतीय टीम को ऑकलैंड के इडेन पार्क में न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में शुक्रवार को 87 रनों से करारी और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। ऑकलैंड के मैदान पर लगभग 40 हजार फैंस के सामने न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजी की जमकर हेकड़ी निकाली।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्लेन फिलिप्स के ऐतिहासिक शतक की बदौलत भारत के सामने 260 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर केवल 172 रन ही बना सकी। भारत की इस हार के जिम्मेदार गेंदबाजों के साथ-साथ बल्लेबाज भी रहे। आइए जानते हैं भारत की इस शर्मनाक हार के 5 सबसे बड़े कारण।

अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाए गेंदबाज

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था, जिसे तेज गेंदबाज मयंक यादव ने शुरुआत में सही साबित किया। मयंक ने अपने पहले ही ओवर में टिम सीफर्ट को आउट किया और फिर तीसरे ओवर में खतरनाक डेरिल मिचेल का विकेट भी चटका दिया।

शुरुआती झटके देने के बावजूद टीम इंडिया न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचने से नहीं रोक पाई। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की रिमांड ली और मैच का रुख पलट दिया।

डेथ ओवरों में लुटाए अंधाधुंध रन

आपको बता दें कि भारतीय टीम की हार की सबसे बड़ी वजह डेथ ओवरों यानी आखिरी के 5 ओवर में बेहद खराब गेंदबाजी रही। भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी के 5 ओवरों में कुल 85 रन लुटा दिए, जिसकी मदद से न्यूजीलैंड 259 के विशाल स्कोर तक पहुंच गया। गेंदबाजों के आंकड़े बेहद निराशाजनक रहे।

  • नीतीश कुमार रेड्डी: 4 ओवर में 64 रन

  • अक्षर पटेल: 3 ओवर में 43 रन

  • प्रिंस यादव: 4 ओवर में 49 रन

  • मयंक यादव: 3 विकेट जरूर लिए, लेकिन 49 रन खर्च किए

बल्लेबाजी की बेहद खराब शुरुआत

दरअसल, 260 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को एक तूफानी और मजबूत शुरुआत की जरूरत थी। लेकिन टीम इंडिया ने एक ही ओवर में अपने दो बड़े विकेट गंवा दिए। संजू सैमसन सिर्फ 4 रन बनाकर चलते बने, जबकि चोट के बाद वापसी कर रहे ईशान किशन खाता भी नहीं खोल पाए। इन शुरुआती झटकों से टीम इंडिया मैच में कभी उबर ही नहीं सकी।

सेट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने फेंका विकेट

शुरुआती झटके लगने के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला कुछ देर तक जरूर चला। अभिषेक ने 15 गेंदों में 27 रन और अय्यर ने 11 गेंदों में 22 रन बनाए।

वहीं निचले क्रम में नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 10 गेंदों में 21 रन ठोक दिए थे। लेकिन ये तीनों ही खिलाड़ी अपनी अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे और टिकने के बाद खराब शॉट खेलकर आउट हो गए।

बड़ी साझेदारियों का ना होना

टी20 क्रिकेट में 260 रनों जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करने के लिए कम से कम एक या दो बड़ी साझेदारियों की जरूरत होती है। लेकिन भारतीय पारी में कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर ज्यादा देर टिक नहीं सका।

भारत की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी श्रेयस अय्यर और अभिषेक शर्मा के बीच हुई, जिन्होंने 22 गेंदों में महज 46 रन जोड़े। लगातार अंतराल पर विकेट गिरने के कारण भारत के लिए यह लक्ष्य नामुमकिन हो गया।

हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने गेंदबाजों को हार का जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि उन्होंने न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स की शतकीय पारी की तारीफ भी की। कप्तान को उम्मीद है कि अगले मैच में खिलाड़ी वापसी करेंगे। श्रेयस का मानना है कि बैटिंग पारवप्ले के दौरान मैच हाथ से फिसला

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु

मै CM फडणवीस और उद्धव ठाकरे को हमेशा के लिए साथ ला सकता हूं, रामदास आठवले का बड़ा दावा

मनोज तिवारी ने यमुना के सोनिया विहार घाट पर मारी डुबकी, पराली को लेकर पंजाब की AAP सरकार पर कसा बड़ा तंज

बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर चमोली में क्रैश, 6 लोग थे सवार; सेना ने संभाला मोर्चा