अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

IND vs NZ 4th T20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास इतिहास रचने का मौका, जानें क्या है वो बड़ा रिकॉर्ड

Arshdeep Singh Mitchell Santner 4th T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज के चौथे मैच में अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर इतिहास रच सकते है। आइए जानते है क्या है वह रिकॉर्ड।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच शुक्रवार को खेला जाएगा

  • दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा

  • तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास इतिहास रचने का मौका

IND vs NZ 4th T20 Record: भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच टी-20 मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला कल यानी शुक्रवार 30 अक्टूबर को ऑकलैंड के ईडन पार्क में दोपहर 12:30 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 से अजेय बढ़त पर है। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

अर्शदीप के पास उपलब्धि हासिल करने का अवसर

दरअसल, बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 102 मैचों में 149 विकेट लिए हैं। चौथे टी20 में सिर्फ 1 विकेट लेते ही उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेटों की संख्या 150 हो जाएगी और ऐसा करने वाले वह भारत के पहले गेंदबाज होंगे।

अर्शदीप अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के दूसरे तेज गेंदबाज भी बनेंगे। अर्शदीप से पहले बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ये उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। रहमान के नाम 130 मैचों में 163 विकेट हैं।

सेंटनर के पास उपलब्धि हासिल करने का मौका

इसके अलावा न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सेंटनर को भी अपने 150 अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट पूरे करने के लिए 1 विकेट चाहिए। शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में 1 विकेट लेते ही वह ये उपलब्धि हासिल कर लेंगे। सेंटनर के पास अंतरराष्ट्रीय टी20 में 150 विकेट लेने वाले बाएं हाथ के पहले स्पिनर बनने का भी अवसर है। सेंटनर के नाम फिलहाल 141 मैचों में 149 विकेट हैं।

अर्शदीप और सेंटनर नौवें स्थान पर

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी-20 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में अर्शदीप सिंह और मिचेल सेंटनर दोनों ही संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन भी 129 मैचों में 149 विकेट लेकर नौंवे स्थान पर हैं।

कौन है सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज?

सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय टी20 विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है। राशिद ने 119 मैचों में 199 विकेट लिए हैं। इंग्लैंड के आदिल राशिद 153 मैचों में 171 विकेट लेकर दूसरे, हांगकांग के एहसान खान 119 मैचों में 165 विकेट लेकर तीसरे, न्यूजीलैंड के ईश सोढ़ी 142 मैचों में 165 विकेट लेकर चौथे, न्यूजीलैंड के ही टिम साउदी 126 मैचों में 164 विकेट लेकर पांचवें स्थान पर हैं।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान