अभिषेक शर्मा और राशिद (सोर्स - सोशल मीडिया)
क्रिकेट

IND vs AFG 2nd T20 Match: भारत-अफगानिस्तान दूसरा T20 मैच आज, सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IND vs AFG 2nd T20: भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा T20 मैच आज दिल्ली में। पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया सीरीज सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

सृष्टि मौर्य

India vs Afghanistan 2nd T20 Pitch Report: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। पहला मैच जीत चुकी टीम इंडिया की नजर अब दूसरा मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

भारत ने रविवार को खेले गए पहले T20 में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया था। टीम इंडिया ने 157 रन का लक्ष्य सिर्फ 13.4 ओवर में हासिल कर लिया था। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में शानदार प्रदर्शन किया।

भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन

गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने प्रभावी प्रदर्शन किया। स्पिन गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने भी अच्छी गेंदबाजी की। वहीं, बल्लेबाजी में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों पर 82 रन की तेज पारी खेली। ईशान किशन ने भी 42 रन बनाए।

दूसरे T20 से पहले भारतीय टीम को वरुण चक्रवर्ती के रूप में झटका लगा है। साइड स्ट्रेन के कारण वह पूरी T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में किसे मौका मिलता है, ये देखने वाली बात होगी। वरुण के अलावा टीम में किसी बड़े बदलाव की संभावना कम है।

क्रिकेट फैंस के लिए अच्छी खबर

क्रिकेट के शौकीनों को एक हाई-स्कोरिंग रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है क्योंकि अरुण जेटली स्टेडियम की पिच अपनी छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी के लिए अच्छी सतह के लिए जानी जाती है। अभिषेक शर्मा जैसे जबरदस्त फॅार्म में चल रहे पावर-हिटर के साथ, फैंस दिल्ली की लाइटों में एक और आतिशी पारी देख सकते हैं।

दूसरी ओर, मेहमान टीम को अपनी स्पिन जोड़ी से पिच पर मिलने वाली ग्रिप का फायदा उठाना होगा, अगर वे मजबूत भारतीय बल्लेबाजी लाइन-अप को रोकने और सीरीज का फैसला करने वाला मैच करवाने की उम्मीद करते हैं।

टीम इंडिया की रिकॉर्ड बढ़ाने पर नजर

दिल्ली की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अच्छी मानी जाती है। ऐसे में टॉस की भूमिका भी अहम हो सकती है। पहले T20 में कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। दूसरे मैच में टॉस जीतने पर वो पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकते हैं।

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 10 T20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 8 मैच जीते हैं, जबकि एक मुकाबला टाई रहा और एक मैच रद्द हो गया था। ऐसे में टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को आगे बढ़ाते हुए दूसरे T20 में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग, खरगे ने पेश किया प्रस्ताव

आंध्र प्रदेश: प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर 10वीं की छात्रा पर मशीन से जानलेवा हमला; आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से रचाई शादी, तस्वीरें शेयर कर किया ऐलान

PM नरेंद्र मोदी ने चिराग पासवान को किया बर्थडे विश, पिता रामविलास पासवान को याद कर हुए भावुक, देखें VIDEO

सिंहस्थ महाकुंभ का भव्य आगाज, नासिक में राष्ट्रपति और त्रयंबकेश्वर में सीएम ने किया धर्म ध्वजारोहण