IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, 3420 गेंदों में 6000 रन बना कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

Abhishek Sharma Record: अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 में 3,420 गेंदों में 6,000 टी20 रन पूरे किए। वह फिन एलन के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बने।
Abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा Source- IANS
Published on
Updated on

Abhishek Sharma 6000 T20 Runs: भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बल्ले से एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस साल टी20 इंटरनेशनल में उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, लेकिन जब अभिषेक अपने रंग में होते हैं तो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का जवाब देना किसी भी बॉलिंग अटाक के लिए मुश्किल हो जाता है।

अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए पहले टी20 में भारत ने पहला विकेट जल्दी गंवाया, लेकिन अभिषेक ने आते ही तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। अपनी आक्रामक पारी के दौरान उन्होंने 6,000 टी20 रन पूरे कर लिए और इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के दूसरे सबसे तेज बल्लेबाज बन गए।

3,420 गेंदों में 6,000 T20 रन

अभिषेक शर्मा ने कुल 3,420 गेंदों में 6,000 टी20 रन पूरे किए। गेंदों के लिहाज से उनसे आगे अब सिर्फ न्यूजीलैंड के फिन एलन हैं। अभिषेक ने इस मामले में आंद्रे रसेल, टिम डेविड और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है।

गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 6,000 T20 रन:

  • 3,386 गेंदें – फिन एलन

  • 3,420 गेंदें – अभिषेक शर्मा

  • 3,550 गेंदें – आंद्रे रसेल

  • 3,681 गेंदें – टिम डेविड

  • 3,857 गेंदें – विल जैक्स और फिल साल्ट

अफगानिस्तान के खिलाफ भी बनाए कई रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 6,000 टी20 रन का आंकड़ा ही नहीं छुआ, बल्कि अपनी तेज अर्धशतकीय पारी के दौरान कई और उपलब्धियां भी हासिल कीं।

T20I में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

  • 39 – विराट कोहली

  • 37 – रोहित शर्मा

  • 29 – सूर्यकुमार यादव

  • 24 – केएल राहुल

  • 14 – अभिषेक शर्मा

अफगानिस्तान के खिलाफ तेज 50 के मामले में भी खास जगह

अभिषेक ने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना अर्धशतक 22 गेंदों में पूरा किया। इस प्रदर्शन के साथ वह इस सूची में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए।

अफगानिस्तान के खिलाफ सबसे तेज T20I अर्धशतक:

  • 17 गेंद – पॉल स्टर्लिंग, आयरलैंड

  • 21 गेंद – सीन विलियम्स, जिम्बाब्वे

  • 22 गेंद – शिवम दुबे, भारत

  • 22 गेंद – अभिषेक शर्मा, भारत

  • 23 गेंद – रयान रिकेलटन, दक्षिण अफ्रीका

Abhishek Sharma
AFG vs IND 1st T20I Highlights: भारत ने अफगानिस्तान को पहले मैच में चटाई धूल, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

25 गेंद या उससे कम में 50 लगाने का अनोखा रिकॉर्ड

T20I में अभिषेक शर्मा का यह 14वां 50+ स्कोर है। खास बात यह है कि इनमें से 12 अर्धशतक 25 या उससे कम गेंदों में आए हैं। इस मामले में वह बाकी बल्लेबाजों से आगे हैं। सूर्यकुमार यादव ने 25 या उससे कम गेंदों में नौ बार T20I अर्धशतक लगाया है।

अभिषेक की इस पारी ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम में उन्हें आक्रामक सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्यों इतना अहम माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com