एशेज 2027 से पहले स्टीव स्मिथ ने साफ नहीं किया भविष्य, बोले- सीरीज-दर-सीरीज सोच रहा हूं

Steve Smith Statement: स्टीव स्मिथ ने एशेज 2027 में खेलने पर सस्पेंस बरकरार रखा है। उन्होंने बताया कि वह अपने करियर को सीरीज-दर-सीरीज आगे बढ़ा रहे हैं और एलए 2028 पर ध्यान है।
Steve Smith non-committal about future ahead of 2027 Ashes; says he is taking it series by series.
स्टीव स्मिथ (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Steve Smith Eyes LA 2028 Olympics Cricket: ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड में होने वाली एशेज सीरीज 2027 में खेलने को लेकर अनिश्चितता जताई है। 37 वर्षीय स्मिथ ने कहा कि वो फिलहाल अपने टेस्ट करियर को एक-एक सीरीज के हिसाब से आगे बढ़ा रहे हैं।

स्मिथ इस समय यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में एम्स्टर्डम फ्लेम्स के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका ध्यान 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में हिस्सा लेने पर है। एम्स्टर्डम की टीम से T20 खेलने का एक कारण यह भी है कि वो ज्यादा से ज्यादा T20 क्रिकेट खेलते रहना चाहते हैं।

क्या बोले स्टीव स्मिथ?

स्मिथ ने कहा कि उन्हें अभी नहीं पता कि वो 2027 की एशेज सीरीज के समय टीम का हिस्सा होंगे या नहीं। उन्होंने कहा कि ये समय अभी काफी दूर है और वो पिछले कुछ समय की तरह आगे भी सीरीज-दर-सीरीज फैसला लेना चाहते हैं। हालांकि, उन्होंने माना कि वो एशेज में जीत हासिल करना चाहेंगे।

स्मिथ ने अभी संन्यास की कोई तारीख तय नहीं की है। उनका मानना है कि उनके करियर में अभी कुछ समय और बचा है, खासकर T20 क्रिकेट में। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 15 साल का सफर शानदार रहा है और वो अब भी क्रिकेट का आनंद ले रहे हैं।

पुरुष टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर

स्टीव स्मिथ ने अब तक 125 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके नाम 37 टेस्ट शतक हैं। वो इस समय पुरुष टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के हैरी ब्रूक के बाद दूसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम अक्टूबर में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। 2018 के गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद स्मिथ पर 12 महीने का अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगा था। इसके बाद ये दक्षिण अफ्रीका में उनका पहला टेस्ट दौरा होगा।

Steve Smith non-committal about future ahead of 2027 Ashes; says he is taking it series by series.
वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर, साइड स्ट्रेन की पुष्टि; एशियन गेम्स में खेलने पर संशय

दक्षिण अफ्रीका एक मजबूत टीम है- स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज को लेकर स्मिथ ने कहा कि वो इसे एक सामान्य सीरीज की तरह देख रहे हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को मजबूत टीम बताया और कहा कि उसके पास अच्छा तेज गेंदबाजी आक्रमण है। दक्षिण अफ्रीका ने हाल ही में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com