ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को हराया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले भारत को मिली करारी हार, ऑस्ट्रेलिया ने किया सूपड़ा साफ

भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत को फिर से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क :  भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट मैच में भारत को फिर से हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से जीतकर सीरीज अपने नाम की। इससे पहले सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को 7 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में भी हार का सामना करना पड़ा है। इसके साथ ही भारत ने सीरीज को 2-0 से गंवा दिया।

भारतीय टीम ने तीसरे दिन की सुबह पांच विकेट पर 73 रनों से खेलना शुरू किया। पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करने वाले ध्रुव जुरेल ने दूसरी पारी में धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी की। पहली पारी में 80 रनों की पारी खेलने वाले जुरेल ने दूसरी पारी में 68 रन बनाए। जुरेल के अलावा नीतीश कुमार रेड्डी ने 38, तनुष कोटियान ने 44 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 29 रनों की पारी खेलकर टीम को 229 रनों तक पहुंचाया और ऑस्ट्रेलिया ए के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा।

ऑस्ट्रेलिया ए के लिए दूसरी पारी में कोरी रोचिसिओली ने 74 रन देकर 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा ब्यू वेबस्टर ने 49 रन देकर 3 विकेट लिए और नाथन मैकएंड्रु ने 53 रन देकर 2 विकेट चटकाए। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ए की शुरुआत अच्छी नहीं रही। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने पहले ओवर में ही 2 विकेट लेकर भारतीय टीम की उम्मीद जगा दी।

इसके बाद मुकेश कुमार ने कप्तान नाथन मैकस्वीनी (25) को विकेट के पीछे कैच करा कर ऑस्ट्रेलिया ए का स्कोर तीन विकेट पर 48 रन कर दिया। लेकिन सैम कोंटास एक छोर पर डटे रहे। उन्होंने 128 गेंद पर 73 रन की नाबाद पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने के दावेदार इस युवा बल्लेबाज ने वेबस्टर (66 गेंदों पर नाबाद 46) के साथ 96 रन की अटूट साझेदारी करके टीम को जीत दिला दिया।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की