केएल राहुल की बदलने वाली है किस्मत, जल्द मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, खराब फॉर्म के बीच स्टार बल्लेबाज ने किया ऐलान

राहुल ने अपनी फैंस को ऐसी खुशखबरी सुनाई है जिसे सुनकर कोई भी खुश हो जाएगा। राहुल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि वो और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है।
केएल राहुल की बदलने वाली है किस्मत
केएल राहुल (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क :  भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को जल्द ही एक सुखखबरी मिलने वाली है। हाल के दिनों में केएल राहुल खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। उनके जगह पर बार-बार सवाल उठाए जा रहे हैं। तमाम अलोचना के बीच केएल राहुल की किस्मत जल्द बदलने वाली है।

राहुल ने अपनी फैंस को ऐसी खुशखबरी सुनाई है जिसे सुनकर कोई भी खुश हो जाएगा। राहुल जल्द ही पिता बनने वाले हैं। भारतीय बल्लेबाज ने बताया कि वो और उनकी पत्नी अथिया शेट्टी के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है, जिसके बाद इसकी चर्चा तेज हो गई।

केएल राहुल और अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर कोलैब पोस्ट करके यह खुशखबरी दी है। उन्होंने उस पोस्ट में लिखा है कि अगले साल 2025 में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। केएल राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने 23 जनवरी 2023 में शादी की थी। केएल राहुल की शादी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले हुई थी। अब उन्होंने पहले बच्चे के जन्म की खुशी भी ऑस्ट्रेलिया सीरीज के पहले सुनाई है।

केएल राहुल इस वक्त ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वो भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेले जा रहे अनाधिकारिख टेस्ट मैच खेल रहे हैं। हालांकि राहुल का प्रदर्शन इस मैच में एकदम ही खराब रहा है। लेकिन इस खुशखबरी के बाद राहुल के वक्त जरूर बदलेगा और मैदान पर फिर से वो टीम इंडिया के लिए कमाल करते नजर आएंगे।

राहुल अभी दो महीने ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे। इस टेस्ट मैच के बाद राहुल भारतीय टीम के स्क्वाड के साथ जुड़ेंगे। केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है लेकिन उनके प्रदर्शन को देखते हुए लग नहीं रहा है कि उन्हें प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com