Champions Trophy से पहले एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कब होगा भारत और पाकिस्तान का भिड़ंत

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अंडर-19 एशिया कप का ऐलान कर दिया। इमर्जिंग एशिया कप की सफलता को देखते हुए एसीसी ने अंडर-19 वर्ग में टूर्नामेंट का ऐलान किया है।
Champions Trophy से पहले एशिया कप का शेड्यूल हुआ जारी
अंडर-19 एशिया कप (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

स्पोर्ट्स डेस्क : एशियन क्रिकेट काउंसिल ने अंडर-19 एशिया कप का ऐलान कर दिया। इमर्जिंग एशिया कप की सफलता को देखते हुए एसीसी ने अंडर-19 वर्ग में टूर्नामेंट का ऐलान किया है। इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। यह टूर्नामेंट 29 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा। अंडर-19 एशिया कप का मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और शारजाह में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 50 ओवर का खेला जाएगा।

इस टूर्नामेंट में 8 टीमों को शामिल किया गया है। जिसमें मेजबान यूएई, भारत, जापान और पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि गत चैंपियन बांग्लादेश, अफगानिस्तान, नेपाल और श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया है।

पहले दिन बांग्लादेश दुबई में अफगानिस्तान से और श्रीलंका शारजाह में नेपाल से भिड़ेगा। दो सेमीफाइनल 6 दिसंबर को खेले जाएंगे, जबकि टूर्नामेंट का फाइनल 8 दिसंबर को दुबई में होगा। सभी टूर्नामेंट मैच वहां के समयानुसार सुबह 9:00 बजे शुरू होगा।

यूएई ने पिछले साल भी एशिया कप की मेजबानी की थी। जिसमें बांग्लादेश ने खिताब जीता था। अमीरात क्रिकेट बोर्ड के मुख्य परिचालन अधिकारी सुभान अहमद ने कहा "हम लगातार दूसरे साल एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप की मेजबानी करके खुश हैं। यह टूर्नामेंट न केवल यूएई सहित भाग लेने वाले देशों के उभरते सितारों को सीखने का एक शानदार अवसर प्रदान करेगा, बल्कि यह उन्हें विश्व मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक शानदार मंच भी प्रदान करेगा।

एसीसी पुरुष अंडर-19 एशिया कप 2024 का टूर्नामेंट का शेड्यूल :

तारीख मैच स्थान
29 नवंबर बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
29 नवंबर श्रीलंका बनाम नेपाल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
30 नवंबर भारत बनाम पाकिस्तान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
30 नवंबर यूएई बनाम जापान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
1 दिसंबर बांग्लादेश बनाम नेपाल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
1 दिसंबर श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
2 दिसंबर पाकिस्तान बनाम यूएई दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
2 दिसंबर भारत बनाम जापान शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
3 दिसंबर बांग्लादेश बनाम श्रीलंका दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
3 दिसंबर अफगानिस्तान बनाम नेपाल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
4 दिसंबर पाकिस्तान बनाम जापान दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
4 दिसंबर भारत बनाम यूएई शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
6 दिसंबर पहला सेमीफाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
6 दिसंबर दूसरा सेमीफाइनल शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
8 दिसंबर फाइनल दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
Navbharat Live
navbharatlive.com