विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ नॉमिनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Women’s Player of the Month की रेस में ये तीन प्लेयर शामिल, एसोसिएट टीमों की दो खिलाड़ी भी दावेदार

Women’s Player of the Month Nominees: आईसीसी ने विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए गैबी लुईस, सोभना मोस्टरी और तारा नॉरिस को नॉमिनेट किया, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया।

उज्जवल सिन्हा

ICC nominees for Women’s Player of the Month for January: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने जनवरी के 'विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ' के लिए तीन खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। इसमे सबसे खास बात यह है कि दो एसोसिएट देश की खिलाड़ी है। विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड के लिए गैबी लुईस, सोभना मोस्टरी और तारा नॉरिस को नॉमिनेट किया है।

इन तीनों खिलाड़ियों ने जनवरी-फरवरी 2026 में टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दौरान अपनी-अपनी टीमों के कैंपेन में अहम भूमिका निभाई थी। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालिफिकेशन की ओर आयरलैंड की टीम को लीड करते हुए, कप्तान गैबी लुईस ने छह टी20 मैचों में 124.87 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 251 रन बनाए।

बांग्लादेश के खिलाफ गैबी का शानदार प्रदर्शन

गैबी लुईस का सबसे अच्छा प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ आया, जहां उन्होंने 73 रन बनाए। हालांकि, टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद, लुईस की पारी खास रही, क्योंकि उन्होंने क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट में आयरलैंड के लिए 276 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाए। उनकी निरंतरता और अगुवाई आयरलैंड के लिए आने वाले वर्ल्ड कप में जगह बनाने में अहम रही।

सोभना मोस्टरी ने बल्ले से मचाया धमाल

दूसरी ओर, बांग्लादेश की सोभना मोस्टरी ने बल्ले से कमाल दिखाते हुए 45.80 की औसत और 145.85 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 229 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने थाईलैंड के खिलाफ 59 रन की पारी खेली। इसके अलावा, उन्होंने स्कॉटलैंड के खिलाफ 47 रन की एक और पारी भी खेली। अपनी बैटिंग के साथ-साथ, 24 वर्षीय ऑफ-स्पिनर ने पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ मैच में एक अहम विकेट भी लिया था।

तारा नोरिस ने गेंद से जमाई धाक

क्वालिफिकेशन इवेंट के दौरान यूएसए की सबसे शानदार गेंदबाज, तारा नोरिस ने अपनी धाक जमाई। बाएं हाथ की पेसर 15 विकेट के साथ टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। जनवरी में नॉरिस ने पांच टी20 मुकाबलों में 11 विकेट हासिल किए थे, जिसमें नामीबिया, आयरलैंड और थाईलैंड के विरुद्ध तीन-तीन विकेट शामिल हैं। इस बीच उनका सबसे यादगार प्रदर्शन आयरलैंड के खिलाफ रहा, जहां उन्होंने 3/10 के शानदार बॉलिंग फिगर के साथ उनके टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया। नॉरिस ने बल्ले से भी योगदान देते हुए 39 रन जोड़े थे।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला