महिला अंपायर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जय शाह ने लिया ऐतिहासिक फैसला, ICC महिला वर्ल्ड कप में पहली बार होने जा ऐसा कारनामा

ICC Women’s Cricket World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप के लिए आईसीसी ने अंपायर्स और रेफरी की घोषणा कर दी है। महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार सिर्फ महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उज्जवल सिन्हा

ICC Women’s Cricket World Cup: महिला वनडे वर्ल्ड कप का आगाज 30 सितंबर से भारत और श्रीलंका में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अंपायर्स और रेफरी की घोषणा कर दी है। महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि महिला वर्ल्ड कप के लिए सिर्फ महिला अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वर्ल्ड कप के अंपायरिंग पैनल में भारत की पूर्व क्रिकेटर वृंदा राठी, एन जननी और गायत्री वेणुगोपालन को शामिल किया गया है। साथ ही, भारत की पहली महिला मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी को भी चार सदस्यीय मैच रेफरी टीम में जगह मिली है। आईसीसी ने बताया कि क्लेयर पोलोसेक, जैकलीन विलियम्स और सू रेडफर्न ये तीनों अंपायर लगातार तीसरी बार महिला वर्ल्ड कप में अंपायरिंग करेंगी। वहीं, लॉरेन एजेनबैग और किम कॉटन दूसरी बार इस बड़े टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका निभाएंगी।

आईसीसी अध्यक्ष ने क्या कहा?

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा कि मैचों में सिर्फ महिला अंपायर और अधिकारियों को शामिल करना एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि यह दिखाता है कि आईसीसी सच में क्रिकेट में लड़कियों और महिलाओं को बराबरी का मौका देना चाहता है। इससे न सिर्फ महिलाओं को खेल में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा। ताकि वो भी सोचें कि वे भी ऐसा कर सकती हैं और इस फील्ड में नाम बना सकती हैं।

टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को गुवाहाटी में संयुक्त मेजबानों भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी। कोलंबो सहित पांच स्थानों पर आठ टीमें इस टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। वर्ल्ड कप का फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट के लिए कुल चार महिला रेफरी को शामिल किया गया है। वहीं वर्ल्ड कप के लिए 14 महिला अंपायरों को भी शामिल किया गया है।

इन अधिकारियों को वर्ल्ड कप के लिए किया गया शामिल

जिसमें रेफरी के तौर पर ट्रुडी एंडरसन, शैंड्रे फ्रिट्ज, जीएस लक्ष्मी, मिशेल परेरा को जगह मिली है। वहीं अंपायर के रूप में लॉरेन एजेनबैग, कैंडेस ला बोर्डे, किम कॉटन, सारा दंबनेवाना, शतिरा जाकिर जेसी, केरिन क्लास्टे, जननी एन, निमाली परेरा, क्लेयर पोलोसेक, वृंदा राठी, सू रेडफर्न, एलोइस शेरिडन, गायत्री वेणुगोपालन, जैकलीन विलियम्स को शामिल किया गया है।

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत