भारत और न्यूजीलैंड टी20 टीम के कप्तान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ICC Rankings: विशाखापट्टनम में 'सूर्या एंड कंपनी' की हार, जानिए अब कैसी है भारत-न्यूजीलैंड की रैकिंग

ICC T20 Team Rankings: भारत बनाम न्यूजीलैंड सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब आखिरी मैच बाकी है। ऐसे में आईसीसी रैंकिंग की मौजूदा स्थिति जानना आपके लिए जरूरी हो जाता है।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Rankings Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज शुरू होने से पहले आईसीसी रैंकिंग की स्थिति साफ की गई थी। अब जबकि सीरीज के चार मुकाबले खेले जा चुके हैं, एक बार फिर से अपडेट रैंकिंग पर नजर डालना जरूरी हो जाता है। भारतीय टीम ने शुरुआती तीन मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली थी, जबकि चौथे मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद रैंकिंग में भारत की स्थिति मजबूत बनी हुई है।

टी20 रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाहत कायम

न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में हार के बावजूद भारतीय टीम को आईसीसी टी20 रैंकिंग में कोई नुकसान नहीं हुआ है। टीम इंडिया अब भी पहले नंबर पर काबिज है और उसकी रेटिंग 272 बनी हुई है। शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर भारत ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी, यही वजह है कि एक मैच की हार से उसकी रैंकिंग पर खास असर नहीं पड़ा। फिलहाल टीम इंडिया की बढ़त इतनी मजबूत है कि उसे शीर्ष स्थान से हटाना किसी भी टीम के लिए आसान नहीं दिखता।

ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर बरकरार

आईसीसी टी20 रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरे नंबर पर बनी हुई है। ऑस्ट्रेलिया की मौजूदा रेटिंग 267 है। इस समय कंगारू टीम पाकिस्तान दौरे पर है, जहां उसे तीन टी20 मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के नतीजों का असर ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग पर जरूर पड़ेगा, लेकिन फिलहाल उसके भारत को पीछे छोड़कर नंबर एक बनने की संभावना बेहद कम मानी जा रही है।

तीसरे नंबर पर इंग्लैंड, न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर

इंग्लैंड की टीम इस समय आईसीसी टी20 रैंकिंग में तीसरे पायदान पर है। इंग्लैंड की रेटिंग 258 है और वह इस वक्त श्रीलंका दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। इस सीरीज के दौरान इंग्लैंड की रेटिंग में बदलाव संभव है। वहीं न्यूजीलैंड की बात करें तो चौथा टी20 जीतने के बावजूद उसकी स्थिति में बड़ा सुधार नहीं हुआ है। कीवी टीम अभी भी 251 रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। टॉप पांच में पांचवें नंबर पर साउथ अफ्रीका की टीम मौजूद है।

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान दिखेगी रैंकिंग में हलचल

टॉप पांच टीमों की मौजूदा स्थिति को देखें तो साफ है कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम का नंबर एक रहना लगभग तय है। भारत की बढ़त काफी ज्यादा है और फिलहाल कोई भी टीम उसकी कुर्सी हिलाती नजर नहीं आ रही। टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है और उसी दिन तीन मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के दौरान रैंकिंग में जरूर उठापटक देखने को मिलेगी, जो क्रिकेट फैंस के लिए खासा दिलचस्प रहने वाली है।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?