ICC वनडे विश्व कप सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

भारत में होगा 2031 वर्ल्ड कप, 2029 चैंपियंस ट्रॉफी की भी मिली मेजबानी; ICC ने 2035 तक का शेड्यूल किया जारी

ICC Tournament Schedule 2035: ICC ने 2035 तक के पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंटों का शेड्यूल जारी किया है। भारत को 2029 चैंपियंस ट्रॉफी और 2031 वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली है।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • भारत 9 से 28 अक्टूबर 2029 तक चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा।

  • 2031 का वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश में 9 अक्टूबर से 23 नवंबर तक होगा।

  • ICC ने 2035 तक टी-20 वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी और WTC फाइनल का कार्यक्रम जारी किया।

ICC Men's Cricket Schedule: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने 2035 तक पुरुषों के प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंटों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके साथ ही आने वाले वर्षों में होने वाले आईसीसी इवेंट्स की तस्वीर साफ हो गई है। भारत को 2029 में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी मिली है, जबकि 2031 का वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश मिलकर आयोजित करेंगे।

आईसीसी के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक, 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसके बाद 2029 में भारत चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा। 2030 का टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में आयोजित होगा। वहीं, 2031 में वनडे वर्ल्ड कप भारत और बांग्लादेश में खेला जाएगा।

आईसीसी ने 2032 और 2034 के टी-20 वर्ल्ड कप के मेजबानों के नाम अभी घोषित नहीं किए हैं। इसी तरह 2033 की चैंपियंस ट्रॉफी और 2035 के वनडे वर्ल्ड कप के वेन्यू भी तय नहीं हुए हैं।

भारत-बांग्लादेश मिलकर कराएंगे वर्ल्ड कप

भारत में आखिरी बार 2023 में वनडे वर्ल्ड कप आयोजित हुआ था। अब यह टूर्नामेंट 2031 में एक बार फिर उपमहाद्वीप में लौटेगा। भारत और बांग्लादेश संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। यह टूर्नामेंट 9 अक्टूबर से 23 नवंबर 2031 तक आयोजित किया जाएगा।

इससे पहले 2027 का वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। वहीं, 2035 में होने वाले अगले वनडे वर्ल्ड कप की तारीखें 2 अक्टूबर से 18 नवंबर तय की गई हैं। हालांकि, इसके मेजबान देशों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

2029 में भारत में होगी चैंपियंस ट्रॉफी

आईसीसी ने 2029 की चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी भी भारत को सौंपी है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 अक्टूबर 2029 तक आयोजित किया जाएगा। इससे पहले 2028 में पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन 12 अक्टूबर से 12 नवंबर तक होगा।

इसके बाद 2030 में टी-20 वर्ल्ड कप इंग्लैंड, आयरलैंड और स्कॉटलैंड में 4 जुलाई से 4 अगस्त तक खेला जाएगा।

2035 तक के ICC टूर्नामेंटों का पूरा शेड्यूल

सालआईसीसी टूर्नामेंटमेजबानतारीख
2028ICC पुरुष T20 विश्व कप 2028ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड12 अक्टूबर – 12 नवंबर
2029ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलइंग्लैंड8–12 जून
2029ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2029भारत9–28 अक्टूबर
2030ICC पुरुष T20 विश्व कप 2030इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड4 जुलाई – 4 अगस्त
2031ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2031इंग्लैंड12–16 जून
2031ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2031भारत, बांग्लादेश9 अक्टूबर – 23 नवंबर
2032ICC पुरुष T20 विश्व कप 2032वेन्यू तय होना बाकी14 अक्टूबर – 14 नवंबर
2033ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2033वेन्यू तय होना बाकी9–13 जून
2033ICC पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2033वेन्यू तय होना बाकी2–23 अक्टूबर
2034ICC पुरुष T20 विश्व कप 2034वेन्यू तय होना बाकी6 जुलाई – 6 अगस्त
2035ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2035वेन्यू तय होना बाकी7–11 जून
2035ICC पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2035वेन्यू तय होना बाकी2 अक्टूबर – 18 नवंबर

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी