हार्दिक पांड्या (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हार्दिक पांड्या इतिहास रचने के करीब, पहले टी20 में 2 विकेट लेते ही हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

Hardik Pandya: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले टी20 मुकाबले में हार्दिक पांड्या बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वो इस मैच में दो विकेट लेते ही टी20आई में विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya will Acheive Milestone: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज 9 दिसंबर से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला कटक के बाराबती स्टेडियम में 9 दिसंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की नजरें एक बड़े रिकॉर्ड पर है। इस मैच में हार्दिक पांड्या दो विकेट लेते ही टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना 100 विकेट पूरा कर लेंगे।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में हार्दिक पांड्या 100 विकेट पूरा करने से महज दो विकेट दूर है। इस मुकाबले में दो विकेट लेते ही वो टी20 इंटरनेशनल में विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे। हार्दिक पांड्या एशिया कप के बाद कटक टी20 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। हार्दिक ने 120 मैचों की 108 पारियों में 98 विकेट लिए हैं। 2 और विकेट हासिल करते ही पांड्या के सबसे छोटे फॉर्मेट में 100 विकेट पूरे हो जाएंगे।

टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी मैच (Mat) विकेट (Wkts) सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (BBI)
अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) 68 105 4/9
जसप्रीत बुमराह (JJ Bumrah) 80 99 3/7
हार्दिक पांड्या (HH Pandya) 120 98 4/16
युजवेंद्र चहल (YS Chahal) 80 96 6/25
भुवनेश्वर कुमार (B Kumar) 87 90 5/4
कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) 49 88 5/17
अक्षर पटेल (AR Patel) 83 79 3/9
रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) 65 72 4/8
रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) 42 61 4/13
रवींद्र जडेजा (RA Jadeja) 74 54 3/15

वहीं इस मुकाबले में एक विकेट लेते ही जसप्रीत बुमराह विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे। भारत के लिए बुमराह ने अब तक 80 टी20 मैचों की 77 पारियों में 99 विकेट चटकाए हैं। कटक टी20 में 1 विकेट और लेते ही उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे। पूरी संभावना है कि बुमराह कटक में टी20 विकेटों का शतक पूरा कर लेंगे।

अर्शदीप पूरा कर चुके हैं विकेटों का शतक

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट का आंकड़ा सिर्फ अर्शदीप सिंह ने पार किया है। अर्शदीप सिंह ने इस मुकाम को सबसे तेज हासिल करने वाले तेज गेंदबाज भी बने थे। अर्शदीप ने 68 मैचों में 105 विकेट चटकाए हैं। अब देखना होगा कि पहले 100 विकेट कौन लेने में सफल होता है।

भारत की तरफ से टी20 फॉर्मेट में चौथे सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल हैं। चहल ने 80 मैचों में 96 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2023 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेला है। टी20 में भारत में पांचवें सबसे सफल गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं। भुवनेश्वर ने 87 मैचों में 90 विकेट लिए हैं। भुवी ने 2022 के बाद से कोई टी20 नहीं खेला है।

पहला मुकाबला होगा रोमांचक

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में होने वाले पहले टी20 मुकाबले के बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज जीती थी, जबकि वनडे सीरीज में भारतीय टीम को कड़ी टक्कर दी थी। ऐसे में टी20 सीरीज में दक्षिण अफ्रीका भारतीय टीम को मुश्किल समय देने के लिए तैयार है। डेविड मिलर और एनरिक नॉर्खिया के शामिल होने से दक्षिण अफ्रीका की टीम मजबूत हुई है। वहीं भारतीय टीम में भी शुभमन गिल और हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। गिल इंजरी की वजह से वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं रहे थे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM