क्रिकेट

एशिया कप के लिए 20 करोड़ की घड़ी पहनकर प्रैक्टिस में उतरे हार्दिक, वायरल हुई तस्वीरें

Hardik Pandya Watch Price: एशिया कप के लिए प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक पांड्या ने 20 करोड़ की घड़ी पहनकर मैदान पर उतरे। वो अपने घड़ी के दाम से ही एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Hardik Pandya Watch Price: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। एशिया कप से पहले एक बार फिर हार्दिक पांड्या चर्चा में आ गए हैं। हालांकि, इस बार वो अपनी घड़ी की वजह से सुर्खियों में हैं। एशिया कप के प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 20 करोड़ की घड़ी पहनकर मैदान में उतरे थे।

भारतीय टीम एशिया कप के लिए 4 सितंबर को दुबई पहुंच गई। वहीं 5 सितंबर से भारतीय टीम ने प्रैक्टिस शुरू कर दी। प्रैक्टिस के दौरान ही हार्दिक पांड्या अपने बाल और लुक को लेकर चर्चा में आ गए थे। उन्होंने पूरे बाल पर ग्रे कलर करवाया है। दुबई के ICC एकेडमी में हार्दिक को देखने बड़ी संख्या में फैंस भी पहुंचे।

20 करोड़ की घड़ी दुनिया में सिर्फ 50 लोगों के पास

अब वहीं वो 20 करोड़ की घड़ी को लेकर चर्चा में हैं। वो प्रैक्टिस के दौरान रिचर्ड मिल आरएम 27-04 (Richard Mille RM27-04) घड़ी पहनी थी। यह घड़ी देश के टॉप टेनिस खिलाड़ी पहनते हैं। जिसमें नडाल भी शामिल हैं। यह घड़ी दुनिया में सिर्फ 50 लोगों के पास ही है।हार्दिक ने इंस्टा पर प्रैक्टिस की फोटोज शेयर की। इसके कैप्शन में उन्होंने बैक टू बिजनेस लिखा। इसी पोस्ट पर उनके हाथ में दुनिया की सबसे महंगी घड़ियों में से रिचर्ड मिल दिखी।

एशिया कप से 10 गुना ज्यादा है घड़ी की कीमत

हार्दिक पांड्या के घड़ी की कीमत लगभग 20 करोड़ बताई जा रही है। वहीं इस साल एशिया कप का खिताब जीतने वाली विजेता टीम को तीन लाख अमेरिकी डॉलर यानी 2.6 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं हार्दिक पंड्या के हाथ के घड़ी की कीमत इससे लगभग 10 गुना ज्यादा है। सबसे पहले टेनिस प्लेयर राफेल नडाल के लिए बनाया गया था जिस घड़ी को हार्दिक ने पहनी थी वो रिचर्ड मिल आरएम 27-04 है।

एक वेबसाइट की माने तो इसकी कीमत 2250000 अमेरिकी डॉलर यानी करीब 20 करोड़ रुपए ​​​​है। इस घड़ी को खास तौर पर स्पेन के महान टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल के लिए बनाया गया था। इस घड़ी का वजन महज 30 ग्राम है। इसकी क्षमता 12,000 जी फोर्स से भी ज्यादा का दबाव झेलने की है। रिचर्ड मिल आरएम घड़ी सिर्फ 50 लोगों के लिए ही बनाई गई है।

9 सितंबर से होगी एशिया कप की शुरुआत

एशिया कप 2025 का 9 सितंबर से दुबई में खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम 10 सितंबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। पहले मैच में यूएई से भिड़ने के बाद टीम इंडिया का दूसरा मैच पाकिस्तान के साथ 14 सितंबर को है। जबकि तीसरा मुकाबला ओमान के साथ खेला जाएगा।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z