हार्दिक पांड्या (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हार्दिक की दीवानगी का असर! आयोजकों का बड़ा फैसला, भीड़ को देखते हुए अचानक बदला टी20 मैच का वेन्यू

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की झलक पाने उमड़ी भारी भीड़ के कारण सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा बनाम गुजरात मैच का वेन्यू बदलना पड़ा, जबकि ऑलराउंडर टी20 सीरीज से पहले फिटनेस परख रहे हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Syed Mushtaq Ali Trophy: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मैदान पर वापसी को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है, क्योंकि 9 दिसंबर से शुरू हो रही भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज में हार्दिक पांड्या के खेलने की पूरी उम्मीद है। एशिया कप 2025 के फाइनल से ठीक पहले चोटिल होने के कारण वह खिताबी मुकाबले में नहीं उतर पाए थे, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट होकर प्रतियोगिता में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। टीम इंडिया में वापसी से पहले हार्दिक सयैद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में बड़ौदा टीम की ओर से खेलते हुए अपनी फिटनेस और फॉर्म को परख रहे हैं।

फैंस की दीवानगी से बदलना पड़ा वेन्यू

हार्दिक पांड्या जहां भी जाते हैं, वहां फैंस की भारी भीड़ देखने को मिलती है। हैदराबाद में भी कुछ ऐसा ही हुआ। बड़ौदा टीम को 4 दिसंबर को गुजरात के खिलाफ जिमखाना ग्राउंड पर मैच खेलना था, लेकिन उससे पहले ही हार्दिक के अभ्यास सत्र के दौरान हजारों की संख्या में फैंस मैदान के बाहर और अंदर जुटने लगे। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यह भीड़ सुरक्षा के लिहाज से चुनौती बन गई। आयोजकों ने स्थिति को देखते हुए फौरन फैसला लिया कि मैच को जिमखाना ग्राउंड से हटाकर राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट किया जाए। बड़े स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था बेहतर और नियंत्रित रहती है, इसलिए यह फैसला खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया।

बड़ौदा ने दर्ज की आसान जीत

बदले हुए वेन्यू पर खेले गए मुकाबले में बड़ौदा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गुजरात पर दमदार जीत दर्ज की। गुजरात की टीम सिर्फ 14.1 ओवर में 73 रन पर सिमट गई। बड़ौदा के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाया और किसी भी बल्लेबाज को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। जवाब में बड़ौदा ने लक्ष्य को सिर्फ 6.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी।

हार्दिक का प्रदर्शन रहा संतुलित

हालांकि यह मैच हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी का बड़ा शो नहीं बन पाया, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया और बैटिंग में 10 रन बनाए। उनके हर एक मूव पर फैंस की नजर थी, क्योंकि यह प्रदर्शन टीम इंडिया में उनकी वापसी की तैयारी का अहम हिस्सा माना जा रहा है। हार्दिक की फिटनेस और मैदान पर उनकी ऊर्जा देखकर यह साफ है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट