जी कमालिनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

WPL में मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, स्टार विकेटकीपर हुई चोटिल; इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

Vaishnavi Sharma Named as Repalcement: महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बैटर जी कमालिनी चोट के कारण इस सीजन से बाहर हो गई है। वहीं वैष्णवी शर्मा की एंट्री हुई है।

उज्जवल सिन्हा

G Kamalini Ruled Out Of WPL 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लगा है। डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस की स्टार विकेटकीपर-बैटर गुनालना कमालिनी चोट के कारण इस टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। कमालिनी ने अब तक इस सीजन में मुंबई के लिए सभी पांच मुकाबले खेली थी। अब उनकी जगह मुंबई ने भारतीय टीम की युवा लेफ्ट ऑर्म स्पिनर वैष्णवी शर्मा को शामिल किया है।

जी कमालिनी का इस सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। मुंबई के लिए अब तक खेले गए पांच मैचों में उनके स्कोर 32, 16, 13, 5 और 9* रहा। विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने जी कमालिनी को एक अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन किया था। हालांकि, चोट के चलते कमालिनी के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस के पास विकेटकीपिंग विभाग में किसी बड़े नाम की कमी हो गई है। चूंकि कमालिनी टीम की पहली पसंद विकेटकीपर थीं, ऐसे में एमआई के लिए मध्य प्रदेश की विकेटकीपर-बल्लेबाज़ राहिरा फिरदौस को स्क्वॉड में शामिल करना ज़रूरी हो गया था।

जी कमालिनी की जगह वैष्णवी शर्मा को किया शामिल

विमेंस प्रीमियर लीग की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है, “मुंबई इंडियंस (MI) ने टाटा विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के शेष मुकाबलों के लिए जी कमालिनी की जगह वैष्णवी शर्मा को टीम में शामिल किया है। विकेटकीपर-बल्लेबाज़ कमालिनी ने इस सीज़न में पांच मैच खेले थे, लेकिन चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।”

बयान में आगे बताया गया, “वैष्णवी शर्मा 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगी। बाएं हाथ की इस स्पिनर ने 2025 में भारत की ICC अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रहते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। वह भारत के लिए अब तक पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुकी हैं, जिनमें उन्होंने पांच विकेट लिए हैं।”

वैष्णवी ने डेब्यू में किया था शानदार प्रदर्शन

वैष्णवी का टीम में शामिल होना कोई चौंकाने वाली बात नहीं है, खासकर श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को देखते हुए। हालांकि वह मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रही थीं, लेकिन इंडिया ब्लूज के लिए उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने चयनकर्ताओं और फ्रेंचाइज़ियों का ध्यान जरूर खींचा है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे तक फिट हो पाएगी कमालिनी?

इस बीच, जी कमालिनी और वैष्णवी दोनों को ही अगले महीने ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट-बॉल दौरे के लिए पहली बार भारतीय वनडे टीम में शामिल किया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या कमालिनी अपनी चोट से उबरकर इस दौरे के लिए उपलब्ध हो पाती हैं या नहीं, क्योंकि उनकी फिटनेस को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी