आरसीबी बनाम गुजरात (फोटो-आईएएनएस) 
क्रिकेट

RCB W vs GG W: गुजरात जायंट्स के लिए हैप्पी कुमारी का डेब्यू, आरसीबी पहले कर रही बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग-11

RCBW vs GGW: डब्ल्यूपीएल का 12वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात ने टॉस जीतकर पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

उज्जवल सिन्हा

Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women, 12th Match: महिला प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। गुजरात जायंट्स ने इस मुकाबले में दो बदलाव किए हैं। टीम में अनुष्का शर्मा की वापसी हुई है, जबकि हैप्पी कुमारी डेब्यू कर रही हैं।

टॉस जीतने के बाद गुजरात जायंट्स की कप्तान एश्ले गार्डनर ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। ऐसा लग रहा है कि यह हमारे होम ग्राउंड जैसा है और स्टेडियम में मौजूद दर्शक भी हमारा समर्थन कर रहे हैं। यह बहुत बढ़िया है। इसमें कोई शक नहीं कि आरसीबी को काफी सपोर्ट मिलेगा। हमने प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं। अनुष्का चोट से रिकवरी के बाद वापस आ रही हैं और हैप्पी डेब्यू कर रही हैं। बल्लेबाजों को यहां अच्छा प्रदर्शन करना होगा क्योंकि यह हाई-स्कोरिंग मुकाबला है। उम्मीद है कि हम जल्दी विकेट लेंगे और जैसा हम चाहते थे, वैसा ही मैच खत्म करेंगे।"

वहीं, आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा, "हर मैच में कोई नया खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हमने हमेशा एक समय में एक मैच पर ध्यान दिया है। यह एक ऐसी टीम है, जिसमें बहुत ऊर्जा है। हमने अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं किया है।"

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

गुजरात जायंट्स: बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, अनुष्का शर्मा, कनिका आहूजा, एशले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, तनुजा कंवर, हैप्पी कुमारी और रेणुका सिंह ठाकुर।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), गौतमी नाइक, नादिन डी क्लार्क, राधा यादव, प्रेमा रावत, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे और लॉरेन बेल।

अंक तालिका में शीर्ष पर है RCB

लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर है। इस टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 विकेट से जीत दर्ज करने के बाद यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा था। इसके बाद गुजरात जायंट्स के विरुद्ध आरसीबी ने 32 रन से जीत दर्ज की, जबकि दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से परास्त किया।

तीसरे नंबर पर हैं गुजरात जायंट्स

दूसरी ओर, गुजरात जायंट्स 4 में से 2 मुकाबले जीतकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने यूपी वॉरियर्स के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज करने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से हराया था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के हाथों 7 विकेट, जबकि आरसीबी के विरुद्ध 32 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें