गौतम गंभीर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

ODI सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर का दिखा एग्रेसिव अंदाज, IPL टीम मालिक पर निकाली भड़ास

Gautam Gambhir vs Parth Jindal: भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में 2-1 से हराया। जीत के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने आईपीएल टीम मालिकों को अपने दायरे में रहने की चेतावनी दी।

उज्जवल सिन्हा

Gautam Gambhir vs Parth Jindal Controversy: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत लिया है। तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेटों से हराया। इस जीत के बाद भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक आईपीएल टीम के मालिक को निशाने पर लिया और अपने हद में रहने की सलाह दी।

वनडे सीरीज जीतने के बाद गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। जहां उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा, "ऐसे लोग भी थे जिनका क्रिकेट से कोई लेना-देना नहीं था, वे भी अपनी राय दे रहे थे। लोगों को अपने दायरे में रहना चाहिए। अगर मैं किसी के दायरे में नहीं आता, तो उन्हें भी मेरे दायरे में आने का कोई हक नहीं है।" गौतम गंभीर ने बेशक किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका इशारा दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल पर था। पार्थ जिंदल ने ही हर फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच की वकालत की थी।

टेस्ट सीरीज गंवाने के बाद पार्थ जिंदल ने कोच बदलने की बात की

भारतीय टीम को घरेलू टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड के बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद गंभीर की कोचिंग को लेकर सवाल उठे थे। टेस्ट फॉर्मेट में कोच बदले जाने तक का मुद्दा भी सोशल मीडिया पर उठा था। इस मुद्दे को उठाने वालों में आईपीएल की एक टीम के सह-मालिक पार्थ जिंदल भी शामिल थे।

पार्थ जिंदल ने अलग कोच रखने की मांग की थी

पार्थ ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी किया था। एक्स पर उन्होंने लिखा था, "ज्यादा कुछ नहीं, घर पर क्या बुरी हार हुई। याद नहीं पड़ता कि हमारी टेस्ट टीम घर पर इतनी कमजोर हो। जब रेड-बॉल स्पेशलिस्ट नहीं चुने जाते तो ऐसा ही होता है। भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट के लिए एक विशेषज्ञ टेस्ट कोच रखने का समय आ गया है।" पार्थ जिंदल ने बीसीसीआई को भी अपनी पोस्ट में टैग किया था।

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद भारतीय टीम को एक साल के अंदर अपने घर में टेस्ट सीरीज में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड ने 2024 में हमें 0-3 से हराया, जबकि दक्षिण अफ्रीका ने हमें 0-2 से हराया।

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

BRICS Summit 2026 LIVE: 50 मिनट चली पीएम मोदी-जिनपिंग की बैठक, अब डिनर के लिए जा रहे ब्रिक्स लीडर्स

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील